Ranchi:: राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित एक गैराज में शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई है। आग की लपेट इतनी तेज है कि गैराज में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही है। वहीं इस घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड टीम को दी गई है। आग की लपटें तेज होने की वजह से आसपास के सारे दुकानदार अपने सामान को बचाने की फिराक में लगे हुए हैं। लालपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने कहा कि फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दे दी गई है और वह रास्ते में है।
You may also like
दुर्घटना
ट्रैफिक पोस्ट में तैनात जवान को पिकअप वैन ने मारा धक्का, मौत
- BY Deepak Kumar
- 24/10/2021
- 0 Comments
अपराध
दुर्घटना
पुलिस की सूझबूझ से नगड़ी इलाके में मॉब लिंचिंग की घटना को रोका गया
- BY Deepak Kumar
- 24/10/2021
- 0 Comments
