रांची:: राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित बाल सुधार गृह में बंद बाल कैदी वर्चस्व की जंग में दो गुट आपस में भिड़ गया। दोनों गुट में जमकर मारपीट हुई। इसमें तीन बाल बंदी घायल हो गए। घायल घायलों को नजदीकी अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर थाना, खेलगांव थाना और मेसरा ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची। तब जाकर मामला शांत हुआ। इस मारपीट के पीछे वर्चस्व की जंग को बताया जा रहा है।विवादों में रहा है बाल सुधार गृहरांची का डुमरदगा बाल सुधार गृह हमेशा विवादों में रहा है। यहां नशीला पदार्थ बाहर से अंदर भेजे जाते हैं। इस तरह की कई घटना हो चुकी है। हाल में ही दो आरोपियों को सदर थाना की पुलिस ने नशीला पदार्थ दीवार के बाहर से अंदर फेंकते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया था।
You may also like
अपराध
2 करोड़ रंगदारी मांगने के मामले में PLFI का हार्डकोर उग्रवादी अजीत कुमार सिंह गिरफ्तार!
- BY Deepak Kumar
- 12/10/2021
- 0 Comments
