Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

जिलेवार समाचार

अपराध

लोहरदगा में अगले आदेश तक इंटरनेट सेवा बंद

लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा जिले में अगले आदेश तक इंटरनेट सेवा बंद कर दिया गया है। सरकार ने 10 अप्रैल की देर रात से इसे बंद करने का निर्देश दिया है। रामनवमी के जुलूस पर हुए पथराव और आगजनी की घटना के बाद यह निर्णय लिया गया है।

जानकारी हो कि जिले के सदर थाना क्षेत्र के हिरही भोक्ता बगीचा के पास रामनवमी जुलूस और मेले पर 10 अप्रैल की शाम पथराव किया गया था। इस घटना में 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। गंभीर हालत में चार लोगों को इलाज के लिए रांची रिम्स में भर्ती कराया गया है। घटना में हुई आगजनी में 10 से ज्यादा मोटरसाइकिल और एक पिकअप वैन को असामाजिक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया था।

स्थिति को देखते हुए एसडीओ अरविंद कुमार लाल ने वहां के आसपास के कई गांव में धारा 144 लगा दिया है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है। अफवाहों पर शिकंजा कसने के लिए इंटरनेट सेवा बंद की गई है।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi