Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

जिलेवार समाचार

अन्य खबर ताजा खबरे

रांची के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों में ऑफलाइन आयोजित की जाएगी परिक्षा । 08 मार्च से 12 मार्च 2022 तक हाेगी परीक्षा

श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण विभाग एवं कौशल विभाग, रांची द्वारा सूचित किया गया है कि अखिल भारतीय व्यवसायिक (शिल्प) Annual/Dual System परीक्षा मार्च-2022 रांची के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों में ऑफलाइन आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 08 मार्च से 12 मार्च 2022 तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 09ः30 बजे पूर्वाह्न से आयोजित की गयी है। इन परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा के आयोजन को लेकर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची द्वारा दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा केंद्र पर भीड़ लगाकर विधि व्यवस्था भंग करने की आशंका को देखते हुए अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर, रांची द्वारा परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी की गई है।

जो निम्न है:-

5 या 5 से अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों, सरकारी कार्यक्रम, धार्मिक अनुष्ठान एवं शवयात्रा को छोड़कर)**किसी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार करना।**किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र जैसे बंदूक, राइफल रिवॉल्वर, बम, बारूद आदि लेकर चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर)**किसी प्रकार का हरवे-हथियार जैसे लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा भाला आदि लेकर चलना।(सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर)**किसी प्रकार की बैठक या आम सभा का आयोजन करना।**परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में यह निषेधाज्ञा दिनांक 08-12 मार्च 2022 तक प्रत्येक दिन प्रातः 06:30 बजे से अपराह्न 08ः00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi