सिल्ली: सिल्ली एवं आसपास क्षेत्र में चैती दुर्गा पूजा की तैयारी जोर शोर से चल रही है । इसके लिए श्री सार्वजनिक दुर्गा मंदिर महावीर चौक सिल्ली परिसर में भव्य मूर्ति का निर्माण अंतिम चरण में है। वहीं मंदिर के भीतर माता की प्रतिमा के साथ विभिन्न देवी देवताओं की प्रतिमा का निर्माण भी जारी है। आयोजन सह तैयारी समिति के दिवाकर प्रसाद साहू ने बताया कि चैत्र नवरात्र पर विधि विधान के साथ कलश स्थापित कर माता के विभिन्न स्वरूपों की विधिगत पूजा अर्चना शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि चार दिवसीय चैती मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखते हुए पेयजल, ठहराव, रोशनी आदि सभी तरह के जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ताकि माता की पूजा अर्चना एवं दर्शन के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़ सके।
You may also like
अपराध
ताजा खबरे
जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
- BY Deepak Kumar
- 19/10/2021
- 0 Comments

