मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने दिवंगत रूपेश पांडेय (नईटांड़, बरही, हज़ारीबाग़) की माता श्रीमती उर्मिला देवी को नियुक्ति पत्र और पांच लाख रुपए की सहायता राशि का चेक सौंपा

मुख्यमंत्री ने परिजनों से कहा -रुपेश पांडेय हत्या मामले की हर दृष्टिकोण से हो रही जांच, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज दिवंगत रूपेश पांडेय (नईटांड़, बरही, हज़ारीबाग़) की माता श्रीमती उर्मिला देवी को नियुक्ति पत्र और पांच लाख रुपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया ।मुख्यमंत्री ने मंत्री श्री बादल द्वारा प्रदत एक लाख रुपए का चेक भी उन्हें सौंपा ।मुख्यमंत्री ने दिवंगत रुपेश के परिजनों से कहा कि दुख की इस घड़ी में आप अकेले नहीं हैं । आपके साथ सरकार खड़ी है। आपकी जो भी समस्या या जरूरत होगी, उसे सरकार हरसंभव पूरा करने की कोशिश करेगी।

जल्द पूरे मामले का होगा ,मिलेगा इंसाफ

मुख्यमंत्री ने दिवंगत रूपेश के परिजनो को भरोसा दिलाया कि सरकार के स्तर पर उसकी हत्या की जांच हर दृष्टिकोण से की जा रही है । उसकी हत्या क्यों और कौन इसमें शामिल है ? जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होगा । इस हत्याकांड में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आपको हर हाल में इंसाफ मिलेगा ।

इस मौके पर मंत्री श्री चम्पाई सोरेन और श्री बादल, विधायक श्री सुदिव्य कुमार सोनू और श्री उमाशंकर अकेला, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, हजारीबाग की उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय के अलावा दिवंगत रुपेश पांडेय के पिता श्री सि

जिओ

कंदर पांडेय, माता श्रीमती उर्मिला देवी और परिजनों में श्री सुरेंद्र तिवारी, श्री अनिल कुमार पांडेय, श्री झारखंडी पांडेय, श्री नागेंद्र पांडेय, श्रीमती सुवास देवी मौजुद थे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

स्वर्णकार के बिना देश नहीं चलाया जा सकता है स्वर्णकार के बिना हर कार्य अधूरा है-पूर्व विधायक

रांची: 8 जनवरी 2023 /रविवार : झारखंड विधानसभा सभागार में झारखंड राज्य स्वर्णकार संघ की प्रदेश एवं जिला…
Read More

6 अक्टूबर से शुरू होगी टिकट की बिक्री, 8 अक्टूबर तक काउंटर से खरीदे जा सकेंगे टिकट

रांची : रांची में होने वाले भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच क्रिकेट मैच का दर्शक बेसब्री से…
Read More

कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे: थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक।

राँची : क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनी रहे इस उद्देश्य से डेलीमार्केट थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने शान्ति…
Read More

शारदा मोटर्स इंडस्ट्रीज मे सिल्ली पॉलिटेक्निक के 22 छात्रों का हुआ चयन

सिल्ली: पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में बुधवार को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। जिसमें सिल्ली पॉलीटेक्निक के…