पानी भरने के दौरान कुआं में गिरी महिला, हुई मौत !!

कोडरमा- कोडरमा जिले के ढाब थाना अंतर्गत बगांखलार अपनी कुआं में पानी भरने के दौरान अचानक लकड़ी टूट जाने से महिला फिसल कर कुआं में गिरी और उसकी मौत हो गई. मृतका की पहचान गुड़िया देवी (उम्र 32 वर्ष, पति विश्वनाथ सिंह, ग्राम बंगाखलार ढाब) के रूप में हुई है. घटना शुक्रवार दोपहर की है, वहीं शनिवार को शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार उक्त महिला अपने खेत में धान काट रही थी. इसी दौरान प्यास लगने पर कुआं में पानी भरने गयी. कुआं में रखा लकड़ी टूट कर गिर गया जिससे महिला की भी कुआं में गिर कर मौत हो गई. हल्ला के बाद आसपास के लोग जुटे और महिला को कुआं से बाहर निकाला गया तब तक महिला की मौत हो चुकी थी. इसकी सूचना ढाब पुलिस को देने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

हथियार संग वीडियो वायरल कर गैंग ऑफ वासेपुर का प्रिंस खान उर्फ “छोटे सरकार” ने एक बार फिर दहशत फैलाने में जुटा !!

धनबाद- धनबाद जिले में बहुचर्चित वासेपुर के डान के नाम से मशहूर फहीम खान को चुनाती देकर खुद…
Read More

डांस झारखंड के कलाकारो ने जेके ग्रुप ऑफ कंपनीज के तत्वधान में किया अद्भुत फोटो शूट

रांची: डांस झारखंड के कलाकारो ने जेके ग्रुप ऑफ कंपनीज के तत्वधान में जेके हैप्पी फीट प्ले स्कूल…
Read More

उपायुक्त की पहल पर सपनों की उड़ान कार्यक्रम का सफल परिणाम

■ सपनों की उड़ान कार्यक्रम से जुड़कर इंजीनियरिंग की तैयारी कर रही कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, खूंटी…
Read More

ABKMS FOUNDATION झारखंड ने सत्यभामा ग्रांड अपार्टमेंट,रांची में धूमधाम से किया चित्रगुप्त पूजा।

रांची: ABKMS FOUNDATION झारखंड द्वारा सत्यभामा ग्रांड अपार्टमेंट,रांची में चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया गया।इस अवसर पर सभा…