झारखंड में फिर हैवानियत, प्रेमी ने युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाई.

दुमका: झारखंड के दुमका में एक बार फिर हैवानियत की हदें पार की गई हैं। जरमुंडी के भालकी गांव में एक 19 वर्षीय युवती मारुति कुमारी को पेट्रोल डाल कर जला दिया गया। युवती को गंभीर हालत में दुमका के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है। सूत्रों के मुताबिक पहले दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। अब दोनों में ब्रेकअप हो गया था। लड़की ने शादी से इनकार कर दिया था।

आरोपी युवक राजेश राउत गिरफ्तार हो गया है। वह दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव का है। राजेश राउत की इसी साल किसी दूसरी लड़की से शादी हो चुकी है। इसके बावजूद वह मारुति कुमारी पर शादी करने का दबाव बना रहा था। मारुति कुमारी जामा के भैरवपुर गांव की रहने वाली है। वह अपने नाना किशन रावत के घर भालकी गांव के भरतपुर टोला में आई थी।

गुरुवार देर रात करीब एक बजे मारुति के नाना के घर मे ही पेट्रोल डाल कर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। गंभीर रूप से घायल मारुति कुमारी को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस अस्पताल से उसे रेफर किया जाएगा। इधर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने मारुति कुमारी के बेहतर इलाज के लिए भाजपा की ओर से दो लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा, झारखण्ड के डॉ. हरिहर प्रसाद पाण्डेय अध्यक्ष और ब्रजबिहारी पाण्डेय कार्यकारी अध्यक्ष निर्वाचित

रांची: सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा, झारखंड का एक भव्य महासम्मेलन समारोह रांची स्थित श्री दिगम्बर जैन भवन, हरमू…
Read More

विश्व हिन्दू परिषद के खलारी प्रखंड अध्यक्ष की गोली मार कर हत्या

राँची : मैक्लुस्कीगंज में अपराधियों ने विश्व हिन्दू परिषद के खलारी प्रखंड अध्यक्ष को गोली मारकर हत्या कर…
Read More

घर में घुस कर छेडखानी करने का प्रयास कर खुद जान से मारने की धमकी भी दी

गिरिडीह: साकिन महुआर टोला बोरोटार, बेंगाबाद निवासी पुष्पा देवी पति अर्जुन सोनार ने बेंगाबाद के थाना प्रभारी को…
Read More

राज्यभर में 25 एग्री मार्ट से करीब 35 हजार से अधिक किसानों को मिल रही तकनीकी सुविधाएं

#खेती–किसानी का वन स्टॉप सेंटर बनता जोहार एग्री मार्ट#खेती से जुड़ी हर समस्या का समाधान कर रहा है…