रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात यूवक का शव

रांची : तुपुदाना क्षेत्र में एक अज्ञात यूवक की शव मिलने से सनसनी फैल गई है। यह अज्ञात शव तुपुदाना थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रेक से बरामद की गई है। कल देर रात स्थानीय लोगों ने तुपुदाना पुलिस और रेलवे विभाग को इस घटना के बारे में जानकारी दी।

घटना की जानकारी मिलते ही तुपुदाना थाने की पुलिस और रेलवे पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। शव की पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। लेकिन इस अज्ञात युवक की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है।

तुपुदाना थाने की पुलिस सब इंस्पेक्टर सुकुमार हेंब्रम ने बताया कि यूवक के सर का अगला हिस्सा पूरी तरह से कट गया है। अज्ञात युवक की पहचान के लिए स्थानीय लोगों में उसकी फोटो दे दी गई है लेकिन खबर लिखे जाने तक उस अज्ञात युवक की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं तुपुदाना थाने की पुलिस ने कहा कि अज्ञात युवक की पहचान के लिए पुलिस अपने स्तर से काम कर रही है और जल्द ही युवक की पहचान कर ली जाएगी।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

पुलिस ने छापेमारी कर 4 तस्करों को किया गिरफ्तार, 44.27 किलो गांजा जब्त

जहानाबाद : जहानाबाद में गांजा तस्करों पर पुलिस शिकंजा कस रही है। जहानाबाद की पुलिस को लगातार सूचना…
Read More

शिव मन्दिर से चोरों ने दान पेटी,मंदिर का घंटा सहित अन्य समान की चोरी

राँची:जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत पुनदाग ओपी क्षेत्र के साईं मंदिर के समीप ईश्वर नगर में शिव मंदिर में अज्ञात…