अज्ञात अपराधियों ने हिंदपीढ़ी में यूवक की गोली मारकर की हत्या

रांची : अपराधी बेखौफ होकर आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। अपराधियों ने हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक का नाम मुजाहिद आलम है। गोली लगने के बाद मुजाहिद आलम को अंजुमन इस्लामिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने रिम्स रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में मुजाहिद आलम ने दम तोड़ दिया। गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंचकर जांच कर रही है। कोतवाली एएसपी मुकेश लूनायात ने बताया कि मामले की फिलहाल जांच की जा रही है। अपराधी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया है। मुकेश लुनायत ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है लेकिन अब तक अपराधी की पहचान नहीं हो पाई है।

स्थानीय लोगों ने शक के आधार पर एक घर को किया आग के हवाले

मोहल्लेवासी ने शक के आधार पर एक घर को आग के हवाले कर दिया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंच कर हालात पर काबू पाने की प्रयास कर रही है। काफी संख्या में पुलिस और दमकल की टीम पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से माहौल को शांत बनाए रखने की अपील कर रही है। पुलिस लोगों को आश्वासन दे रही है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर ली जाएगी।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

वेंटिलेटर सपोर्ट पर सुषमा बड़ाइक, लंग्स डैमेज, हालत गंभीर !!

रांची- राजधानी रांची अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित सहजानंद चौक के समीप बाइक सवार तीन अपराधियों ने सुषमा बड़ाईक…
हजारीबाग: यज्ञ जुलूस के दौरान दो समुदायों में झड़प, पथराव और आगजनी भी हुई; पुलिस ने काबू में किया हालात
Read More

हजारीबाग: यज्ञ जुलूस के दौरान दो समुदायों में झड़प, पथराव और आगजनी भी हुई, पुलिस ने हालत को काबू में किया

 हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़कठा इलाके में दो समुदायों के बीच तनाव के बाद झड़प हो गई।…