राजधानी के रिम्स कैदी वार्ड से दो कैदी फरार, एक उग्रवादी शामिल.

रांची- राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स से देर रात करीब ढाई बजे दो कैदी फरार हो गए है. बताया जा रहा कि दोनों कैदी बाथरूम का ग्रिल तोड़ कर फरार हुए है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस दोनों कैदियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है. रिम्स परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज के सहारे पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि कैदी किस ओर भागे हैं.

फरार कैदी का नाम अमित उरांव और मसरूर आलम है. अमित उरांव उग्रवादी है. गुमला जेल से इलाज के लिए रिम्स कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया था. वहीं मसरूर आलम को पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में हजारीबाग से गिरफ्तार किया था और हजारीबाग जेल से इलाज के लिए रिम्स के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया था. दोनों का ही मेडिसिन विभाग इलाज चल रहा था. फरार होने के बाद गुमला पुलिस और हजारीबाग पुलिस को इस मामले की जानकारी दे दी गई है.

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

आगामी नगर निकाय चुनाव ओबीसी आरक्षण के आधार पर कराने की मांग को लेकर OBC मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक

रांची:शहरी नगर निकाय में ओबीसी के आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कमेटी व…
Read More

तैमारा घाटी में स्थित देवी मण्डप की दानपेटी पर ताला तोड़ चोरी

रांची : रांची-टाटा राजमार्ग स्थित तैमारा घाटी स्थित देवी मण्डप में गत रात्रि अज्ञात चोरों ने मण्डप परिसर…
Read More

खेल मंत्री हफीजुल हसन ने ड्रैगन बोट के खिलाड़ियों को खेल में उपयोग होने वाले समान शीघ्र मुहैया कराने का दिया भरोसा।

रांची: आज ड्रैगन बोटिंग के खिलाड़ी सोदाग पंचायत के मुखिया पतरस तिर्की के नेतृत्व में राज्य के खेल…

अनिल टाइगर के दोस्त को भी मिली जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज, शूटर के तलाश में बिहार गई पुलिस टीम

रांची : बीजेपी नेता इंद्रजीत कुमार उर्फ अनिल टाइगर की हत्या के बाद अब उनके दोस्त राजकुमार महतो…