शराबी बेटे से परेशान पिता ने बेटे को किया अधमरा, इलाज के दौरान मौत

रांची : रातू थाना क्षेत्र स्थित हुरहुरि गांव में शराबी बेटे से परेशान होकर पिता ने बेटे की बेरहमी से पिटाई की। पिटाई के दौरान बेटे की हालत गंभीर हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान बेटे की मौत हो गई। पिता का नाम रफीक खान है और वह किसान है। मृतक का नाम एकराम खान है और उसकी उम्र 22 वर्ष है। जैसे ही पिता को जानकारी मिली की शराबी बेटे की मौत हो गई है उसके बाद वह घर से फरार हो गया है।

इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दी है। रातू थाना प्रभारी आभास ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है और मृतक के परिवार वालों से बयान लिया जा रहा है। पुलिस को जानकारी मिली है कि एकराम खान दिन प्रतिदिन शराब पीकर घर के लोगों को परेशान करता था। जिसकी वजह से पिता अक्सर तनाव में रह रहे थे। रातू थाना प्रभारी आभास ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी पिता रफीक खान को गिरफ्तार कर लिया जाएग।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

भतीजे ने चोरी से बेच दिया बैल, चाचा ने पूछा तो धारदार हथियार से कर दिया हत्या

रांची : नामकुम थाना क्षेत्र के बुंडूबेड़ा में शनिवार की देर रात भतीजा ने आपसी विवाद में चाचा…
Read More

पीएलएफआई सुप्रीमो तक लेवी पहुंचाने वाला उग्रवादी घर से हुआ गिरफ्तार

खूंटी : पुलिस ने पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप तक कारोबारियों से वसूला गया लेवी पहुंचाने उग्रवादी मंगरू होरो…
Read More

राज्य की बहु बेटियां लुट रही है और मुखिया खामोशी से देख रहे हैं तमाशा : आशा लाकड़ा

रांची : भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री डॉ. आशा लकड़ा ने रांची के चान्हो में 15 वर्षीय नाबालिग के…
Read More

गिरिडीह में शुरू हुआ सड़क सुरक्षा शपथ अभियान, बगैर हेलमेट के गाड़ी चालकों को डीटीओ ने दिलाया शपथ !!

गिरिडीह-  गिरिडीह में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही शुक्रवार से सड़क सुरक्षा शपथ अभियान की…