Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

अपराध

गैंगस्टर अमन साहू और सुजीत सिन्हा के नाम पर रंगदारी मांगने वाले तीन गिरफ्तार

रांची : गैंगस्टर अमन साहू और सुजीत सिन्हा के नाम पर रंगदारी मांगने का सिलसिला जारी है। बीते 31 दिसंबर को खेल गांव थाना क्षेत्र निवासी अशोक कुमार सिंह से गैंगस्टर अमन साहू और सुजीत सिन्हा के नाम पर 5 लाख की रंगदारी मांगी गई थी। इस घटना की शिकायत अशोक कुमार सिंह ने खेल गांव थाना में की।

शिकायत दर्ज करने के बाद रांची एसएसपी सुरेंद्र झा ने सिटी एसपी सौरभ को टीम गठित कर इस मामले की जांच करने का निर्देश दिया था। सिटी एसपी सौरव ने इस मामले की तहकीकात करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी रांची के रहने वाले हैं वहीं एक आरोपी हजारीबाग जिले के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपी का नाम सूरज कुमार सिंह, रंजीत और संजीव है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से फर्जी सिम और दो मोबाइल बरामद किया है। आपको बता दें कि इन आरोपियों ने वर्चुअल नंबर के माध्यम से अशोक कुमार सिंह से पांच लाख की रंगदारी मांगी थी। इन आरोपियों ने अशोक कुमार सिंह को धमकी दिया था कि यदि आप रंगदारी नहीं देते हैं तो आपकी जान का खतरा है।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi