चोरों ने ज्वेलरी दुकान को बनाया निशाना

रांची : डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित काली मंदिर रोड में सोनी ज्वेलर्स दुकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। इस ज्वेलर्स दुकान से लगभग पच्चास लाख के जेवरात व नकदी चोर लेकर फरार हो गए हैं। चोर ने गैस कटर से ग्रिल काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। न्यू सोनी ज्वेलर्स दुकान संचालक का नाम अमित कुमार है और वह डोरंडा में रहते हैं।

ज्वेलर्स दुकान संचालक जब आज सुबह अपनी दुकान खोलने आए तो इस घटना की जानकारी मिली। इस घटना के बाद ज्वेलर्स दुकान संचालक अमित कुमार डोरंडा थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की है। डोरंडा थाना प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रमेश सिंह ने कहा कि पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और अपराधियों की शिनाख्त में जुट गई है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

60-70 राउंड गोलियों से थर्राया इलाका, अब अनुज कनौजिया को शरण देने वाले चिंटू पर एक्शन की तैयारी

उत्तर प्रदेश एसटीएफ और झारखंड पुलिस द्वारा किए गए संयुक्त ऑपरेशन में कुख्यात अपराधी अनुज कनौजिया को मार…
Read More

गलत ढंग से हो रहे सड़क निर्माण को ग्रामीणों ने रोका, गुणवत्तापूर्ण बनाने की मांग

रांची : सिल्ली अन्तर्गत – पहाड़ मांझ, कोकालगाम, बिन्धीटाड़,डुमरटाड़, बसुडी,सालिसेरेंग, लान्दू,होते हुए बन्ता गाँव निकलने वाली लगभग 5…
Read More

पुलिस की एक तरफा कार्यवाई से आक्रोशित लोगों ने थाने में किया हंगामा

रांची : हिंदपीढ़ी थानेदार पर एकतरफा कार्यवाई करने का आरोप लगाते हुए आक्रोशित लोगों ने थाने में हंगामा…