झारखंड में मौसम मिजाज में आ सकता है बदलाव, अगले 5 दिनों इन इलाकों में होगी बारिश.

झारखंड में मौसम मिजाज एक बार फिर बदल सकता है. मौसम विभाग की मानें तो राज्य में अगले 5 दिनों तक हल्के से मध्यम बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार 15 अक्तूबर से 21 अक्तूबर तक राज्य के दक्षिणी तथा मध्य भागों में बारिश हो सकती है. इस दौरान कुछ इलाकों में गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना जतायी गयी है. हालांकि तापमान में बहुत अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.


15 अक्तूबर तक यहां हुई सबसे अधिक बारिश 

रांची मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो 1 से अक्तूबर तक झारखंड में 85.2 मिमी बारिश हुई. इस दौरान सबसे अधिक वर्षा पूर्वी सिंहभूम में 148.8 मिमी व सबसे कम खूंटी जिले 35.1 मिमी में हुई. रांची में 85.1 मिमी वर्षा हुई. आपको बता दें कि इस साल झारखंड में 817.6 मिमी बारिश हुई. जो समान्य से 205 मिमी कम है. मौसम विभाग की मानें, तो पूरे मॉनसून के दौरान राज्य में अब तक सामान्य से करीब 20 फीसदी कम बारिश हुई है.

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

बिरहोर-हिंदी-अंग्रेजी शब्दकोश राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुकूल मातृभाषा को करेगी प्रोत्साहित : पद्मश्री बुलु इमाम

हजारीबाग : संस्कृति संग्रहालय एवं आर्ट गैलरी, हजारीबाग में पद्मश्री बुलु इमाम के द्वारा बिरहोर-हिंदी-अंग्रेजी शब्दकोश का विमोचन…
Read More

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर पेंटिंग, नाट्य एवम निबंध से नमन किए गए भगवान बुद्ध।

सिल्ली: बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को बुद्धा पब्लिक स्कूल सिल्ली में बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर…
Read More

रांची के डोरण्डा महाविद्यालय में मनाया गया भगवान बिरसा मुंडा की जयंती!!

रांची- राजधानी रांची के डोरण्डा महाविद्यालय में विद्यार्थीयों ने धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती का अवसर पर…