Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

जिलेवार समाचार

अन्य खबर अपराध ताजा खबरे दुर्घटना

ट्रेलर बीच सड़क पर पेड़ से टकराई, चालक और खलासी बाल–बाल बचे.

जमशेदपुर: जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत खासमहल के पास एक ट्रेलर बीच सड़क पर पेड़ से जा टकराई. इस घटना में ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद सड़क के दोनो ओर लंबा जाम लग गया.घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर को हटाने के प्रयास में जुट गई, ट्रेलर में समान लोड होने की वजह से ट्रेलर को हटाया नहीं जा सका. घटना देर रात की बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार ट्रेलर तेजी से सुंदरनगर की ओर से जमशेदपुर की ओर आ रही थी. खासमहल के पास बीच सड़क पर लगे पेड़ से ट्रेलर जा टकराई. हालांकि, इस घटना में चालक और खलासी बाल–बाल बच गए.

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi