Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

जिलेवार समाचार

अपराध

शिक्षक ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, एससीएससटी थाना में प्राथमिकी दर्ज

लोहरदगा : एक शिक्षक पर युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का लगा आरोप । आरोपी शिक्षक ने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसका वीडियो भी बना लिया था। जिसके बाद आरोपी, पीड़िता को शारीरिक संबंध बनाने को लेकर ब्लैकमेल भी करता था। जब पीड़िता ने इनकार किया तो उसने अश्लील वीडियो पीड़िता के परिजनों को भेज दिया। जिसके बाद परिजनों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी, वही बिच बचाव करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी का इलाज सदर अस्पताल लोहरदगा में चल रही है।

लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र अंतर्गत के टिको के अभिराम बी एड कॉलेज के शिक्षक अरुण कुमार डाल्टेनगंज के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले है। अरुण कुमार सिंह ने घरेलू कामकाज करने वाली एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। यह घटना 25 दिसंबर की है। इसके बाद आरोपी युवती का अश्लील वीडियो बनाकर उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए उसपर दबाव डाल रहा था। जब पीड़िता ने मना किया तो उसने अश्लील वीडियो को पीड़िता के परिजनों को भेज दिया। जिसके बाद घर वालों ने रविवार की रात आरोपी को पकड़कर जमकर पिटाई कर डाली। मामले की सूचना मिलने के बाद कुडू थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

थाना में प्राथमिकी दर्ज के अनुसार युवती अविराम बी एड कॉलेज के शिक्षिका के यहां खाना बनाने जाति थी, इसी दौरान बगल में रहने वाले आरोपी शिक्षक ने उसे नशीली दवा के सहारे उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसका अश्लील वीडियो भी बनाया, आरोपी उसे प्रताड़ित कर रहा था, इस मामले को लेकर एसटीएससी थाने में कांड संख्या 11/21 में आईटी एक्ट, दुष्कर्म और एसटी-एससी एक्ट और आईपीसी 376 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। परिजनों की पिटाई से घायल आरोपी को फिलहाल इलाज के लिए पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल में इलाज करा रहीं है। पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

लोहरदगा एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा की यह घटना घटित हुई है, आरोपी का गिरफ्तारी हो चुकी हैं, फिलहाल उसका इलाज चल रही है जिसके बाद उसे जेल भेज दिया जायेगा।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi