रांची : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर 2 में एक छात्र ने आत्महत्या कर ली है। मृतक छात्र का नाम सौरभ तिवारी है। छात्र सौरभ तिवारी ने फांसी का फंदा बनाकर पंखे से झूल कर आत्महत्या की है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
जगरनाथपुर थाने की पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाने की प्रयास की जा रही है छात्र सौरभ तिवारी ने किस वजह से आत्महत्या किया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले की सही जानकारी सामने आ पाएगी। वहीं परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस परिवार वालों का भी बयान ले रही है और उनसे यह जानने का प्रयास कर रही है कि छात्र सौरभ तिवारी डिप्रेशन की वजह से तो आत्महत्या नहीं की है।