आगामी चुनाव को लेकर सोना-चाँदी व्यवसाय समिति की आम सभा आयोजीत

रांची: सोना -चाँदी व्यवसाय समिति में तत्कालीन उथल पुथल को देखते हुए समिति के पुर्व अध्यक्ष विजय बर्मन की अध्यक्षता में होटल रैनड्यू लालपुर में एक बैठक की गई ।

ज्ञात हो की बीते शुक्रवार को सोना-चाँदी व्यवसाय समिति के तत्कालीन अध्यक्ष रवि कुमार पिंकु के कार्यकाल समाप्त होने पर समिति को भंग कर दिया गया साथ हीं यह घोषणा भी की गई कि जब तक चुनाव न हो जाय कुछ शर्तों के आधार पर पिंकु जी कार्यवाहक अध्यक्ष के दायित्व में होंगे पर वित्तीय संबंधित कोई ठोस निर्णय नहीं लेंगे ।

बैठक में सभी सदस्यों ने एक सुर में जल्द से जल्द चुनाव करवाने की माँग की। बैठक में व्यवसाय समिति के सदस्य क्रमशः संतोष सोनी तथा मुकेश वर्मा ने आगामी 5 फ़रवरी को कांके डैम में राँची ज़िला के संपूर्ण स्वर्ण व्यवसाइयों की एक आम सभा के आयोजन का प्रस्ताव रखा जिसे सभी में सर्व सम्मति से पारित किया।आम सभा में चुनाव करवाने के सम्बंध में मुख्य चुनाव आयुक्त सहित चुनाव पर्यवेक्षक चुने जाएँगे तथा चुनाव की तिथि की घोषणा की जाएगी । तत्कालीन स्थिति को देखते हुए सभी ने आम सभा ही नई समिति के गठन हेतु सहमती दी।

इस बैठक में संरक्षक रवींद्र लाल ,व्यवसाय समिति पूर्व अध्यक्ष डॉ दिलीप सोनी ,वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल साहु , पूर्व पहाड़ी अध्यक्ष संतोष सोनी , उमेश प्रसाद ,गोपाल सोनी,उदय बर्मन ,महेश सोनी, अमित सोनी ,विक्रम मल्होत्रा ,बिनोद सोनी ,प्रताप राव ,इत्यादि कई गणमान्य व्यवसायी उपस्थित थे ।

अंत में दिलीप स्वर्णकार ने धन्यवाद ज्ञापन किया ।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

इस बार किन्नरों ने भी की गई मां दुर्गा की उपासना थी, विसर्जन यात्रा में दिखी हज़ारों की भीड़।

हटिया/रांची : सिंह मोड़ हटिया राँची के हिजड़ा दरियार की पीहू मौसी के नेतृत्व में सार्वजनिक दुर्गा पूजा…
Read More

नेशनल स्पोर्ट्स मे डी.ए. वी. महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल सिल्ली के छात्राओं ने जीता स्वर्ण पदक

सिल्ली: डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल खूंटी में नेशनल स्पोर्ट्स (क्लस्टर लेवल – 5) फुटबॉल खेल का आयोजन…
Read More

डीएवी महात्मा आनन्द स्वामी पब्लिक स्कूल सिल्ली में हवन यज्ञ के साथ नए सत्र की हुई शुरूवात

सिल्ली: डीएवी महात्मा आनन्द स्वामी पब्लिक स्कूल सिल्ली में शुक्रवार को यज्ञ हवन के साथ नए सत्र की…
Read More

13 फरवरी से दो दिवसीय यात्रा पर चतरा जाएंगे सीएम हेमंत सोरेन।

चतरा: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में आयोजित सीएम के जोहार यात्रा कार्यक्रम की तैयारियों का श्रम मंत्री सत्यानंद…