रांची : सुखदेव नगर थाने की पुलिस ने ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाली लड़की को गिरफ्तार की है। गिरफ्तार लड़की का नाम ज्योति कुमारी है। गिरफ्तार ज्योति दिल्ली में मॉडलिंग करती थी और रांची में ब्राउन शुगर की सप्लाई करती थी। पुलिस को इस मामले की जानकारी कई दिनों से मिल रही थी की मॉडलर ज्योति कुमारी रांची में ब्राउन शुगर का सप्लाई कर रही है।
इस मामले की जांच करते हुए सुखदेव नगर थाने की पुलिस ने ज्योति कुमारी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।पुलिस गिरफ्तार ज्योति कुमारी से पूछताछ कर मुख्य सरगना तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। सुखदेव नगर थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल गिरफ्तार ज्योति कुमारी से पूछताछ की जा रही है और उम्मीद है कि पूछताछ में और भी कई लोगों के नाम सामने आ सकते हैं।