सदर एसडीएम का पेशकार 30 हजार घूस लेते गिरफ्तार, पलामू एसीबी की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा !!

पलामू – भ्रष्टाचार के खिलाफ मंगलवार को एक बार फिर पलामू एसीबी की टीम ने कार्रवाई की. इस बार एसीबी की ओर से की गई कार्रवाई में मेदनीनगर सदर एसडीएम के पेशकार अशोक कुमार को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. पेशकार 30000 घूस ले रहे थे. इसके साथ ही पलामू एसीबी की ओर से इस वर्ष एक दर्जन ट्रेप केस को पूरा कर दिया गया है. पेशकार को गिरफ्तार करने के बाद एसीबी कार्यालय लाया गया है. जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा.

पलामू एसीबी की टीम ने मंगलवार की पूर्वाहन में सदर एसडीएम कार्यालय में छापामारी की. यहां से पेशकार अशोक कुमार को घूस की राशि 30000 लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. एसीबी पलामू के पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी है कि जिले के चैनपुर प्रखंड के बोडी करसों निवासी मुबारक हुसैन ने 1 दिसंबर को लिखित सूचना दी कि वर्ष 2017 में सदर एसडीएम कोर्ट में जमीन संबंधित मामले में 133 सीआरपीसी का केस जलालुद्दीन अंसारी के द्वारा किया गया था. केस खारिज हो चुका है, इसके बावजूद पेशकार अशोक कुमार उन्हें बुलाकर बोले की आपका केस खारिज हो चुका है हम लिख देंगे तो काम आपका हो जाएगा. इसके लिए साहब को 25000 और उसे 5000 बतौर घूस देने होंगे. मुबारक हुसैन ने अपनी गरीबी का हवाला देकर पैसे देने में असमर्थता जताई लेकिन पेशकार अशोक रिश्वत लेने के बाद ही काम करने को तैयार थे. वादी घूस नहीं देना चाहते थे और इसकी शिकायत एसीबी कार्यालय में करने पर उसका सत्यापन किया गया.

मंगलवार कि पूर्वाह्न करीब 11:45 बजे जैसे ही वादी ने घूस के 30000 पेशकार को दिए एसीबी की टीम ने उन्हें रंगे हाथ धर दबोचा.

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

पेड़ काटने में हुई हत्या मामले में पीड़ित परिवार से मिलने बेसराजारा गांव पहुंचे उपायुक्त व पुलिस कप्तान

सिमडेगा:- उपायुक्त सिमडेगा सुशांत गौरव एवं पुलिस कप्तान डाॅ0 शम्स तबरेज ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से कोलेबिरा के बेसराजारा…
Read More

रांची के हनुमान मंदिर में तोड़फोड़, लोगों ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन.

रांची: राजधानी रांची के हिन्दपीढ़ी थाना क्षेत्र के मेन रोड मल्लाह टोली में श्री हनुमान की प्रतिमा क्षतिग्रस्त…
Read More

झारखण्ड-छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित बूढ़ा पहाड़ के तिसिया एवं नवाटोली में शिविर का आयोजन !!

रांची- झारखण्ड-छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित अति नक्सल प्रभावित बूढ़ा पहाड़ के तिसिया एवं नवाटोली गांव में सामुदायिक…
Read More

झारखंड कल्याण विभाग के पदाधिकारी को खूंटी पुलिस ने मोहराबादी से किया गिरफ्तार

रांची : झारखंड के दुमका जिला के कल्याण विभाग में पदस्थापित श्रवण कुमार को खूंटी पुलिस ने आज…
Read More

भूटान में स्वर्ण पदक जीत कर आए दिव्यांग खिलाड़ियों से राज्यपाल की मुलाकात।

रांची: भूटान में पारा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों से माननीय राज्यपाल ने मुलाकात किया…