Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

अपराध

रूपा तिर्की मौत मामला – CBI ने पंकज मिश्रा से की पूछताछ

साहिबगंज : महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की आत्महत्या केस में सीबीआइ ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आज सीबीआइ टीम ने पंकज मिश्रा को बुलाकर पूछताछ की। करीब 11 बजे मिश्रा को हाजिर होने के लिए कहा गया था। लेकिन वह सुबह 9 बजे ही पहुंच गए। 12 बजे तक पूछताछ हुई।

पूछताछ के बाद सीबीआइ ने मिश्रा को जाने दिया। इस मामले में सीबीआइ ने कुछ भी कहने से इन्कार किया।रूपा की मां ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा और दो बैचमेट महिला दारोगा पर गंभीर आरोप लगाए थे। यह आरोप लिखित में है। इस आरोप पर सीबीआइ ने मिश्रा को बुलाकर पूछताछ की।

कल सीबीआई ने मंडल कारा में बंद उसके बैचमेट पुलिस अवर निरीक्षक शिव कुमार कनौजिया से चार घंटे तक पूछताछ की थी। इसके लिए निरीक्षक जीके अंशु के नेतृत्व में सीबीआई की दो सदस्यीय टीम सुबह 10:15 बजे ही मंडल कारा पहुंच चुकी थी। मंडल कारा का मेन गेट बंद था। मेन गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी से सीबीआई निरीक्षक ने अपना परिचय दिया तो उनलोगों को अंदर कैम्पस में दाखिल होने दे दिया गया था। दरअसल, जिरवाबाड़ी ओपी में बैचमेट शिव कुमार कनौजिया के विरूद्ध रूपा तिर्की को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज हुआ था। ओपी पुलिस ने इस मामले में उसे बीते नौ मई को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।

आपको बता दें कि 2018 बैच की पुलिस अवर निरीक्षक रूपा तिर्की का शव यहां पुलिस लाइन स्थित उसके क्वार्टर से बीते तीन मई की रात को संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका मिला था। इस मामले में कांड के अनुसंधानकर्ता साहिबगंज के पुलिस निरीक्षक शशिभूषण चौधरी ने अनुसंधान पूरा करने के बाद बीते तीन जून को ही यहां न्यायालय में शिव कुमार कनौजिया के विरुद्ध आरोप पत्र समर्पित कर चुका है। हालांकि जिला पुलिस के अनुसंधानकर्ता ने शेष आरोपी के विरुद्ध अनुसंधान जारी रखी है।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi