नागपुरी अभिनेत्री रिया कुमारी उर्फ ईशा आलिया की कोलकाता में हत्या


रांची: मीडिया पर आ रही खबरों के अनुसार , झारखंड की राजधानी राँची के बरियातू थाना क्षेत्र की रहने वाली नागपुरी अभिनेत्री रिया कुमारी उर्फ ईशा आलिया की कोलकाता में हत्या कर दी गई ।

ईशा अपने पति के साथ किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पति प्रकाश कुमार और तीन साल की पुत्री के साथ कार से राँची से कोलकाता जा रहे थे। सुबह करीब छह बजे हावड़ा के बगनान में महिषरेखा पुल के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग के एक तरफ प्रकाश टॉयलेट के लिए कार से उतरे। इसी दौरान तीन बदमाश उन्हें लूटने पहुंचे ।

ईशा ने विरोध करने के क्रम में अपने पति को आवाज दिया , बदमाशों ने करीब से ईशा पर फायरिंग कर दी । पिछले कान में गोली लगने से ईशा वहीं गिर पड़ी । शोर मचाने से अपराधी वहां से फरार हो गए । कुछ किलोमीटर आगे बढ़ने पर स्थानीय लोगों की मदद से उलुबेरिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया‌ , चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया ।

ईशा आलिया झारखण्ड में खोरठा , नागपुरी क्षेत्रीय भाषाओं के एल्बमों में काम करती थी। प्रकाश भी क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्में और एलबम बनाते हैं‌ ।
पुलिस इस घटना की छानबीन कर रही है ।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

मैट्रिक परीक्षा के तुरन्त बाद स्कूल के सीलिंग का प्लास्टर बेंच पर टूटकर गिरा।

देवघर: पालोजोरी प्रखंड क्षेत्र के अंतरर्गत खागा के राजकीयकृत प्लस टू विद्यालय सरसा में बुधवार को बच्चों का…
Read More

रांची में एक बार फिर माहौल बिगाड़ने की हुई साजिश,पुलिस उठाकर ले गई प्रतिबंधित मांस।

रांची:: राजधानी रांची को उपद्रवियों ने एक बार फिर से अशांत करने का प्रयास किया था। रांची के…
Read More

लूट की योजना बना रहे अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो पिस्टल व दो जिंदा गोली किया बरामद

गढ़वा : आज एक बार फिर गढ़वा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गढ़वा पुलिस अपराधियों पर नकेल…
Read More

मैथन डैम के समीप दुकानों में अवैध शराब बिक्री पर पश्चिम बंगाल पुलिस ने किया ताबड़तोड़ छापेमारी,भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जप्त

निरसा(धनबाद) : झारखंड से सटे पश्चिम बंगाल के कल्यानेश्वरी फाड़ी पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर बड़ी कार्रवाई…