2 लाख का इनामी चूहा, दिनेश गोप से ली थी रंगदारी मांगने की ट्रैनिग

रांची : झारखंड पुलिस के लिए सरदर्द बन चुका दो लाख के इनामी पीएलएफआइ उग्रवादी अवधेश जायसवाल उर्फ चूहा उर्फ बिहारी को गिरफ्तार कर लिया गया. एसटीएफ व एटीएस की टीम ने बुधवार को बिहार के नालंदा जिले के चिकसौरा बाजार स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया है. हालांकि पुलिस अधिकारी मौखिक रुप से पुष्टि नही की है. अवधेश जयसवाल उर्फ चूहा पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप का दाहिना हाथ माना जाता है. अवधेश जयसवाल अंतिम बार रनिया में दिनेश गोप से मिला था. दिनेश गोप ने ही एप के जरिए व्यवसायियों से रंगदारी मांगने की ट्रेनिंग दी थी. पीएलएफआई का सक्रिय व दिनेश गोप का दाहिना हाथ चूहा जायसवाल का राज चलता था. चूहा के कहने पर उग्रवादी उसके हिसाब से काम कर रहे हैं. चूहा तय करता है कि किस कारोबारी से कितना पैसा लेना है.

कारोबारियों के बीच चूहा का था आतंक अवधेश जयसवाल दिनेश गोप के इशारे पर ही झारखंड के व्यवसायी, कोयला कारोबारी, जमीन कारोबारी और ठेकेदारों से ह्वाट्सऐप व वीडियो कॉल कर लेवी मांगता था. चाईबासा, खूंटी, गुमला, हजारीबाग धनबाद, चतरा, रामगढ़ और रांची जिला में 40 से अधिक मामले दर्ज हैं. सौ से अधिक व्यवसायी और ठेकेदारों से लेवी मांग चुका है. संगठन के लोग राजधानी और दूसरे शहरों में रेकी कर वैसे लोगों को चिन्हित करते थे जिनके पास काफी पैसा है. उसके बाद दिनेश गोप के द्वारा लेटर पैड में रंगदारी मांगने संबंधित बातें लिखकर भेजी जाती है जिसे वर्चुअल माध्यम से टीम के लोग अलग-अलग कारोबारियों को भेज कर पैसे की डिमांड करता था. अवधेश जयसवाल के नाम का झारखंड में कारोबारियों के बीच आतंक हो गया.

दिनेश गोप का नेटवर्क ध्वस्त करने में जुटी है पुलिस

झारखंड पुलिस दिनेश गोप के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुटी है. बीते माह जनवरी में पीएलएफआई सुप्रीमों दिनेश की कथित पत्नी लिली, निवेश, ध्रुव और शुभम को बिहार के बक्सर से गिरफ्तार किया था. निवेश के घर में छापेमारी के दौरान पुलिस को 61 लाख रुपए, BMW और थार जैसी लग्जरी कार भी जब्त किए थे. इस मामले में निवेश के पिता और भाई को पुलिस जेल भेज चुकी है. पीएलएफआई के पैसे का निवेश दिल्ली के कई होटलों में किया गया है. यह पैसा उसकी तथाकथित पत्नी लिली लगाती थी. अक्टूबर 2021 में कोतवाली इलाके में रहने वाले एक बड़े कारोबारी से 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में दिनेश गोप के करीबी हार्डकोर उग्रवादी अजीत कुमार सिंह को खूंटी से गिरफ्तार किया गया था. अजीत कुमार सिंह खूंटी जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के पिचकोरा गांव का रहने वाला है. जिस फोन से रंगदारी मांगी गई थी उसका लोकेशन पुलिस को खूंटी मिला इसके बाद पुलिस आरोपी को दबोच लिया.

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

जनक नगर में 18 जून को हुई भाई-बहन की हत्याकांड का मुख्य आरोपी अर्पित को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार

रांची : पंडरा ओपी क्षेत्र के जनक नगर में 18 जून को भाई-बहन की हत्या कर दी गई…
Read More

डीएसपी सिल्ली की अवैध बालू के खिलाफ बड़ी स्ट्राईक, 4 हाइवा व 1 टर्बो जब्त

सिल्ली – डीएसपी सिल्ली रणवीर सिंह ने अवैध बालू कारोबार पर बड़ी स्ट्राईक की है। मंगलवार की रात…
Read More

रिम्स की बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, डॉक्टर और नर्स को सतर्क रहने की दी गई सलाह

रांची : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को कल सीबीआई कोर्ट ने चारा घोटाले मामले में दोषी करार…