Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

जिलेवार समाचार

अन्य खबर अपराध ताजा खबरे देश प्रशासन

सवालों के घेरे में घिरी रांची पुलिस, पॉश इलाके में अपराधी गोली मारकर हो जा रहे फरार, 5 संदिग्ध लोगों पर एफआईआर दर्ज !!

रांची- रांची पुलिस एक बार फिर सवालों के घेरे में घिर गई है। आज सुबह बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े पॉश इलाके कहे जाने वाले हरमू  के सहजानंद चौक के समीप बाइक सवार अपराधियों ने सुषमा बड़ाईक को गोली मारकर घायल कर दिया। जानकारी के लिए बता दें कि जिस जगह पर गोलीबारी हुई है वहां से 200 मीटर की दूरी पर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के घर है। बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर फरार हो गया लेकिन चाक-चौबंद का दावा करने वाली रांची पुलिस अपराधियों को नहीं पकड़ सकी। रांची पुलिस को यह भी जानकारी नहीं अब तक मिली है कि अपराधी किस ओर फरार हुए हैं। रांची पुलिस दावा करती है कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था तीसरी आंखों से की जा रही है लेकिन अपराधी फरार हो जा रहे हैं और 11 घंटा बीत जाने के बावजूद रांची पुलिस अब तक किसी भी शूटर को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

सुषमा बड़ाईक के परिवार वालों ने इस गोली कांड को लेकर 5 संदिग्ध लोगों पर एफआईआर दर्ज कराया है। हालांकि गोली किसने चलाया है यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। रांची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की शिनाख्त कर रही है लेकिन अपराधी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

रांची एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि इस मामले में f.i.r. रजिस्टर्ड करने के बाद पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। जिन पांच संदिग्ध लोगों के खिलाफ f.i.r. रजिस्टर्ड हुई है उनसे पुलिस पूछताछ करेगी।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi