रांची पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

रांची : राजधानी रांची में पिछले 2 महीने से चोरों ने उत्पात मचा रखा था। दुर्गापूजा, दीपावली, छठ पूजा के समय चोरों ने रांची पुलिस को खुली चुनौती देते हुए कई घरों को अपना निशाना बनाया था। चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए एसएसपी सुरेन्द्र झा के दिशा निर्देश में एक विशेष दल का गठन किया गया था। इस दल ने तकनीकी एवं मानवीय सूत्रों के आधार पर इन घटनाओं में सम्मलित एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया गया है।

इन घटनाओं का उदभेदन करते हुए बिहार एवं झारखण्ड के विभिन्न जिलों से पांच अपराधकर्मी की गिरफ्तारी की गयी है। गिरफ्तार आरोपियों का नाम शाहील उर्फ तिलिया गोस्वामी,पवन गोस्वामी, छोटू गोस्वामी, चन्द प्रसाद है।पुलिस ने कई समान बरामद की है।चूराये गये कई किमती समान गहन,जेवरात लॉपटॉप इत्यादि की बरामदगी की गयी है।

साथ ही घटना में उपयोग में लाये जाने वाले उपकरणों की बरामदगी की गयी है। पुलिस ने पांच मोबाईल, छह लॉपटॉप, चोरी गयी सोना,चाँदी की जेवरात, कैनन कम्पनी का कैमरा बरामद की गई है।इस गिरोह की गिरफ्तारी से पूछताछ के क्रम में अभी तक रांची जिला के सदर,ओरमांझी,खेलगांव बरियातु एवं मेसरा ओपी में गृहभेदन की घटित कई घटनाओं का उदभेदन किया गया।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

सीएम के कार्यक्रम के दौरान स्टार कलाकारा के साथ हुई बदसलूकी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज !!

गढ़वा- झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से आयोजित खतियान जोहार कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी के स्टार कलाकार अक्षरा…
Read More

पेड़ काटने में हुई हत्या मामले में पीड़ित परिवार से मिलने बेसराजारा गांव पहुंचे उपायुक्त व पुलिस कप्तान

सिमडेगा:- उपायुक्त सिमडेगा सुशांत गौरव एवं पुलिस कप्तान डाॅ0 शम्स तबरेज ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से कोलेबिरा के बेसराजारा…
Read More

02 जन वितरण प्रणाली दुकानदारों का लाइसेंस सस्पेंड,6 पीडीएस डीलर को किया गया शोकॉज़

दिनांक 10 मार्च 2023 को दुकान के औचक निरीक्षण के क्रम में अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई निलंबित…