पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, छह गिरफ्तार, चार फरार

रांची : पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश की है। रांची पुलिस ने डीजल की चोरी करते हुए छह चोर को गिरफ्तार किया जबकि चार फरार हो गए हैं। गिरफ्तार चोर का नाम केशव राव शिंदें, दीपक, सुभाष परमार,भूपेन्द्र कुमार, सौरभ है। पुलिस ने इनके पास से एक ट्रक, 35 लीटर का 19 प्लास्टिक का खाली गैलन, 35 लीटर का 7 प्लास्टिक का गैलन जिसमे करीब 125 लीटर डीजल तथा 20 लीटर मोबिल जब्त की है।

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम को गुप्त सूचना मिली कि कल कुछ लोग नामकुम थाना क्षेत्र में डीजल की चोरी कर रहें है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्यवाई की है। डीजल की चोरी नामकुम थाना क्षेत्र के कपिल होटल के पास की जा रही थी। गिरफ्तार चोर ने बताया कि हमलोग डीजल की चोरी कर उस डीजल को सौरभ कुमार उर्फ विपुल जो कटहल मोड, रांची, मे किराना दुकान चलाते हैं, उन्हीं को देते थे, तथा उनके द्वारा पैसा ट्रक मालिक फिरोज खां को भेजा जाता है। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि इन गिरफ्तार चोरों की निशानदेही पर फरार चोर की तलाशी की जा रही है और जल्द ही फरार चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

आधुनिक पावर के पूर्व एमडी महेश अग्रवाल को रिमांड पर लेकर रांची आयी एनआईए की टीम

रांची : प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीपीसी को धनराशि मुहैया कराने के मामले में गिरफ्तार किये गये आधुनिक पावर…
Read More

गोड्डा : महिला की सिर कटी लाश का पुलिस ने किया खुलासा, पति ने साली के साथ मिलकर की हत्या, दबिया से सिर काट कर किया अलग

गोड्डा जिले के देवड़ांड थाना में ग्राम सुण्डमारा के पास नदी से 13 मार्च को मिली महिला की…
Read More

डेढ़ करोड़ बीमा की राशि हड़पने की नीयत से पत्नी ने ही अपनी पति की कर दी हत्या !!

रांची- राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित मंगलम अपार्टमेंट में रहने वाले दवा कारोबारी राकेश रंजन की…
Read More

जेजेएमपी के सबजोनल कमांडर ने इंसास रायफल के साथ किया सरेंडर

पलामू : पुलिस दबाव और संगठन की उपेक्षा से प्रभावित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी (झारखंड जनमुक्ति परिषद) के सब…
Read More

सिमडेगा माॅब लिंचिंग मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार, कुल 12 नामजद गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

सिमडेगा : बेसराजारा गांव में हुई माॅब लिंचिंग घटना में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर…