रेलकर्मी की पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या!!

कोडरमा- शनिवार को जिले के तिलैया थाना अंतर्गत गझंडी रेलवे कॉलोनी में एक महिला फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान सोनी कुमारी (उम्र 25 वर्ष, पति मनीष कुमार) के रूप में हुई है. मृतका का पति रेलवे में ट्रैक मैन है. पति मनीष कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया है कि आज सुबह अपने काम पर गझंड़ी निकल गए थे जिसके बाद मेरे पास फोन आया कि आपका घर का दरवाजा कब से बंद है. आसपास के लोग खुलवाने का कोशिश किया लेकिन नहीं खोला गया. जिसके बाद वह रेलवे कॉलोनी पहुंचे तो देखा कि पत्नी ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है. उसे कोडरमा सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. इसकी सूचना कोडरमा को पुलिस को मिलने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. समाचार लिखे जाने तक आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है.

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

शौर्य हत्याकांड का हुआ खुलासा मंगलवार को नगड़ी थाना क्षेत्र के ललगुटवा तालाब से एक आठ वर्षीय बच्चे का शव बरामद किया गया था। जिसका नाम शौर्य था। पुलिस ने इस बच्चे के मर्डर की गुत्थी सुलझा ली है। इस बच्चे का अपहरण फिरौती मांगने की नियत से किया गया था। लेकिन अपहरण के एक घंटे के भीतर ही हत्या कर दिए जाने की वजह से शौर्य के पिता राजू गोप से किसी तरह की फिरौती नहीं मांगी गयी। बच्चे की हत्या करने वाला उसका करीबी ही निकला। हत्या का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और गुरुवार को इस मामले का आधिकारिक खुलासा पुलिस करेगी।

किरायेदार रह चुका है संजू पांडाशौर्य की हत्या करने वाला उसका किराएदार रह चुका है। हत्या करने वाले…
Read More

आदिवासी जमीन पर कब्जा का प्रयास,एसएसपी ,विधायक से रैयत ने बचाव के लिए लगाई गुहार !!

रांची- गैर आदिवासियों द्वारा बेशकीमती आदिवासी जमीन पर जबरन कब्जा का प्रयास किया जा रहा है। जमीन मालिक…