गांजा से लदे ट्रक को पुलिस ने किया जब्त, दो गिरफ्तार

रांची : पुलिस गांजा तस्करों के खिलाफ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जांच अभियान चला रही है। आज रांची पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांजे की एक बड़ी खेप को जब्त की है। पुलिस ने गंजा से लदा 18 चक्का ट्रक को जप्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। ड्राइवर खुद ट्रक का मालिक है।

ड्राइवर ओडिशा से गांजा लेकर बिहार के अरवल जिले जा रहा था। इसी दौरान पुलिस की चेकिंग अभियान के दौरान पकड़ा गया है। हालांकि पुलिस इस मामले पर ज्यादा कुछ कहने से बच रही है। कांके थाने की पुलिस ने बताया कि मामले की फिलहाल जांच जारी है और गिरफ्तार ड्राइवर और खलासी से इस मामले की जानकारी ली जा रही है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

राजधानी में सुरक्षा देने वाले अब सुरक्षित नहीं, 2018 बैच के दारोगा अनुपम की गोली मारकर ह’त्या

रांची: राजधानी में अपराधियों का मनोबल एक कदर बढ़ गया है कि अब पुलिसकर्मी भी खुद को सुरक्षित…