सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलाने और ठगी करने वाले दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रांची : अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित हरमू बाईपास के नजदीक दो लोग जुआ खेलाने के नाम पर लोगों से ठगी कर रहे थे। अरगोड़ा थाना पुलिस को सूचना मिली कि दो लोग जुआ के नाम पर पैसे की ठगी की है जिसके वजह से लोग आपस में झगड़ा करने पर उतारू हैं। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच की और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम मोहम्मद नसीम अंसारी और महेंद्र सिंह है। मोहम्मद नसीम अंसारी डोरंडा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं वहीं महेंद्र सिंह अरगोड़ा थाना क्षेत्र का रहने वाले हैं।

आसपास के लोगों ने बताया कि ये दोनों लोग रोज शाम को यहां पर जुआ खेलाते हैं और जुआ के नाम पर लोगों से ठगी करते हैं। पुलिस ने जब दोनों गिरफ्तार आरोपियों की तलाशी ली तो उनके पास से जुआ में प्रयोग होने वाले वर्गाकार लाइन खींचा हुआ जिस पर कई नंबर अंकित थे। पुलिस ने जुआ सामग्री को भी बरामद किया है। इसके अलावा पुलिस ने दो सौ रूपये का नोट पचास रुपये का नोट भी बरामद की है।

हालांकि पुलिस को आते देख जुआ खेल रहे बहुत सारे जुआरी भागने में कामयाब हो गए थे। नसीम अंसारी और महेंद्र सिंह जुआ सामग्री को छिपाने के फिराक में थे इसलिए ये लोग नहीं भाग सके। अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद ने बताया कि पुलिस पहले भी जुआरियों के खिलाफ कार्यवाई की है। इन लोगों के खिलाफ धारा 420 के तहत एफआईआर दर्ज कर पुलिस जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

हेमंत सरकार गिराने के मामले में संलिप्त 3 आरोपियों के मोबाइल फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए

रांची : झारखंड में झामुमो-कांग्रेस महागठबंधन की हेमंत सोरेन सरकार गिराने की साजिश संलिप्त मुख्य तीनों आरोपी अभिषेक…
Read More

हथियार संग वीडियो वायरल कर गैंग ऑफ वासेपुर का प्रिंस खान उर्फ “छोटे सरकार” ने एक बार फिर दहशत फैलाने में जुटा !!

धनबाद- धनबाद जिले में बहुचर्चित वासेपुर के डान के नाम से मशहूर फहीम खान को चुनाती देकर खुद…
Read More

एटीएस टीम के साथ राय मुस्लिम मोहल्ला में ग्रामीणों ने किया मारपीट, छीने हथियार

रांची : खलारी थाना क्षेत्र के राय मुस्लिम मोहल्ला में एटीएस टीम के साथ ग्रामीणों ने मारपीट किया…
Read More

गिरिडीह में स्कूल बस पलटने से बच्चे हुए घायल, ड्राइवर पर लापरवाही का आरोप !!

गिरिडीह- गिरिडीह के धनवार थाना इलाके के कोडरमा गिरिडीह मेन रोड के कोलडीह गांव में मंगलवार को धनवार…