रांची : चुटिया थाना क्षेत्र में छिनतई करने वाले आरोपी पुलिस ने रंगेहाथों गिरफ्तार कर लीया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम आमीर है। गिरफ्तार आरोपी आमिर सिरमटोली चौक के पास एक युवती से चेन छीनने का प्रयास कर रहा था। लेकिन युवती के शोर-शराबा करने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुँच गयी। आरोपी आमिर जब तक भागता तब तक पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ के क्रम में आरोपी आमिर ने अपनी गुनाह को कबूल कर लिया।
चुटिया थाने की पुलिस ने बताया कि यह पेशे से छिनतई का काम करता है और यह आरोपी पहले भी छिनतई के आरोप में जेल जा चुका है। चुटिया थाने की पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से फिलहाल पूछताछ की जा रही है और छिनतई के सरगना के बारे में जानकारी हासिल करने की प्रयास की जा रही है।