झारखंड स्टेट मेडिकल काउंसिल का ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल शुरू, विभाग की बड़ी पहल

रांची : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने आज सुबह 11.45 बजे झारखंड स्टेट मेडिकल काउंसिल के कार्यालय एवं वेबसाइट का शुभारंभ किया। इस अवसर स्वास्थ्य मंत्री समेत कई डॉक्टर मौजूद रहे। डाक्टरों के पंजीकरण के लिए झारखंड स्टेट मेडिकल काउंसिल के आनलाइन पंजीकरण पोर्टल का उद्घाटन किया। यह स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुरू की गई यह एक बड़ी पहल है।

अब इस पोर्टल में आवेदक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे। ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे और झारखंड मेडिकल काउंसिल स्तर पर प्रमाण पत्र भी ऑनलाइन ही प्राप्त कर सकेंगे।झारखंड स्टेट मेडिकल काउंसिल में समितियों का गठन किया गया है। इस समिति में सात मेम्बर हैं। इस कौंसिल के माध्यम से स्थायी और अतिरिक्त प्रमाणपत्र ऑनलाइन प्रदान किए जाएंगे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

एसएसपी सुरेंद्र झा के आवासीय कार्यालय में कोरोना विस्फोट, कई पाए गए संक्रमित

रांची : रांची के एसएसपी सुरेंद्र झा के आवसीय कार्यालय में कोरोना विस्फोट हो गया है. आवासीय परिसर…
Read More

सिनि संस्था के द्वारा आंगनबाडी केंद्र में लगाया गया हैंडवाश यूनिट

खुंटी : आज सिनी संस्था के द्वारा चलागी गाँव में आंगनबाडी सेंटर पर हैंडवाश यूनिट लगाया गया। इसका…
Read More

लोहरदगा: मानवता की मिसाल पेश करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) युवा मोर्चा के सह सचिव विनय उरांव ने जरूरतमंद महिला को रक्तदान कर उसकी जान बचाई।

मामला लोहरदगा सदर अस्पताल का है, जहां ग्राम चैनपुर पोस्ट पेशरार निवासी गोविंद तुरी की पुत्री नीतू कुमारी,…
Read More

झारखण्ड आंदोलनकारी चिन्हीकरण आयोग ने डॉ.प्रणव कुमार बब्बू को घोषित किया आंदोलनकारी

रांची : झारखण्ड अलग प्रदेश के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता डॉ.प्रणव कुमार…
Read More

छात्रावास भवन के निर्माण के लिए विधायक ने रखी आधारशिला

सिल्ली: सिल्ली स्टेडियम परिसर में शुक्रवार को सिल्ली आर्चरी सेंटर की तीरदाजों के लिए सिल्ली विधायक सुदेश कुमार…