मुरी में अपराधियों के हौसले बुलंद, एक व्यक्ति की दोनों आंख फोड़ किया हत्या, जांच में जुटी पुलिस

रांची : मुरी ओपी क्षेत्र के काशीडीह गांव में अपराधियों ने एक व्यक्ति की दोनों आंख फोड़कर हत्या कर दी है। मृतक का नाम शंकर माली है और वह मलही टोला के रहने वाले थे। अपराधियों ने उनकी दोनों आंख फोड़ कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद फरार हो गया था। मृतक के परिवार वालों ने जब शंकर माली का छानबीन किया तो वो मृत अवस्ता में मिले। इस घटना की जानकारी ओपी थाने की पुलिस को दी गई है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज रही है। मुरी ओपी प्रभारी ने बताया कि यह मामला हत्या का है और पुलिस अपराधियों की शिनाख्त में जुटी हुई है। मुरी ओपी प्रभारी ने बताया कि मृतक के मोबाइल की सीडीआर को खंगाला जा रहा है और उसके आधार पर पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

पुलिस ने छापेमारी कर 4 तस्करों को किया गिरफ्तार, 44.27 किलो गांजा जब्त

जहानाबाद : जहानाबाद में गांजा तस्करों पर पुलिस शिकंजा कस रही है। जहानाबाद की पुलिस को लगातार सूचना…
Read More

रिंकू खान हत्याकांड: पुलिस ने सूटर समेत पांच आरोपी को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद

रिंकू खान हत्याकांड:: पुलिस ने सूटर समेत पांच आरोपी को किया गिरफ्तार, हथियार बरामदरांची
Read More

TPC ने फिर प्रेस रिलीज जारी कर कहा, बबलू मुंडा पर हमला और प्रेम सागर मुंडा हत्याकांड में उसका हाथ नहीं

राँची : नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा है कि प्रेम सागर…