स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार को कुचला एक की मौत, दो घायल

राँची : पुंदाग ओपी गेट के पास तेज रफ्तार में स्कॉर्पियों ने स्कूटी सवार को रौंद दिया। जिसमें एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गई है वहीं दो घायल है। घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। वहीं पुलिस स्कूटी और स्कॉर्पियो गाड़ी को जप्त कर ली है। पुनदाग ओपी प्रभारी ने बताया कि और स्कॉर्पियो ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है उसे थाने में पूछताछ की जा रही है।

पुनदाग ओपी ने बताया कि काफी तेज रफ्तार में स्कॉर्पियो थी जिसकी वजह से यह घटना घटी है। खबर लिखे जाने तक किसी भी स्कूटी सवार की पहचान नहीं हो पाई है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

मकान मालिक ने रेन्टर एचसीएल कर्मी का न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी देकर किया यौन शोषण, गिरफ्तार

रांची : पुलिस ने यौन शोषण के आरोपी को कल उत्तर प्रदेश के गौतम बुध नगर जिले से…
Read More

लोहरदगा जिले में महिला की सर में मारी गई गोली, मौत, पुलिस कर रही मामले की जांच!!

लोहरदगा – लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदकोपा गांव में चली गोली महिला के सर में…