बी.टेक 7th सेमेस्टर की परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की मांग को लेकर एन.एस.यू.आई ने टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कुलपति का किया घेराव एवम ज्ञापन सौंपा।

परीक्षा नियंत्रक ने 19 और 21 कि परीक्षा को स्थगित किया।

रांची: कांग्रेस छात्र संगठन एन.एस.यू.आई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में झारखंड के सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों से आये प्रतिनिधियों के साथ टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कुलपति एव कुलसचिव का घेराव किया एव ज्ञापन सौंपा।

विदित हो कि इंजीनियरिंग बी.टेक 7th सेमेस्टर की परीक्षा की आगामी 19 जनवरी से होनी थी। लेकिन सिलेबस कम्पलीट नही होने के कारण एवं गेट की परीक्षा के कारण सभी विद्यार्थियों की मुश्किल बढ़ गयी थी। ऐसे में हर कॉलेज के विद्यार्थियों ने बैठक आयोजन कर निर्णय लिया कि कुछ दिन परीक्षा की तिथि आगे बढ़ा देनी चाहिए। इसी मांग को लेकर सभी विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी का घेराव किया।

2 घंटे की हुई आपातकालीन बैठक।
एन.एस.यू.आयी कि मांगो को देखते हुए यूनिवर्सिटी ने एक आपातकालीन बैठक बुलाई। यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक एव सभी अधिकारियों ने छात्र हिट में फैसला लेते हुए 19 और 21 जनुअरी की परीक्षा को स्थगित कर दिया। और स्थगित परीक्षा को गेट एग्जाम के बाद 14 ओर 15 फरवरी को कराने का निर्णय लिया गया।

मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने यूनिवर्सिटी के अधिकारियों को धन्यवाद दिया एव आभार व्यक्त किया एव कहा कि एन.एस.यू.आई हमेसा छात्र हितों के लिए लड़ाई लड़ती आयी है एव आगे भी लड़ते रहेगी। मौके पर पूर्व यूनिवर्सिटी अध्यक्ष प्रणव सिंह, राजन वर्मा, सौरव राज, बाबूलाल दास, रवि, विवेक, शानू, एव झारखंड के प्रत्येक कॉलेजों के छात्र मौजूद थे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

राज्यपाल से किया एनएचआरसीसीबी के राष्ट्रीय अध्य्क्ष ने किया मुलाकात, मानवधिकार हनन के मुद्दों पर राज्यपाल से किया चर्चा

राँची : राष्ट्रीय मानवधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो (एनएचआर सीसीबी )के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रणधीर ने झारखंड के…
Read More

विकास के लिए राज्य में सिंचाई, पेयजलपूर्ति, शिक्षा एवं आवास के क्षेत्र में व्यापक कार्य करने की शपथ ली नए राज्यपाल ने

रांची: झारखंड के नए राज्यपाल सी०पी० राधाकृष्णन को राज भवन के बिरसा मंडप में झारखण्ड उच्च न्यायालय के…
Read More

सुबह स्टेडियम के West Gate के पास बने काउंटर से सुबह 9 बजे से संध्या 4 बजे तक बिक्री होगा टिकट।

रांची: भारत- दक्षिण अफ्रीका के बीच जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में 9 अक्टूबर को होनेवाले दूसरे ODI मैच का…
Read More

27 नवंबर को सात जन्मों तक रहने के वचन के साथ बंध जाएंगे 51जोड़ें, हुआ तुलसी वृक्षारोपण

रांची: विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग के तत्वाधान में ME TO WE सहित विभिन्न समाजिक संस्थाओं एवं गणमान्य…