आधुनिक पावर के पूर्व एमडी महेश अग्रवाल को रिमांड पर लेकर रांची आयी एनआईए की टीम

रांची : प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीपीसी को धनराशि मुहैया कराने के मामले में गिरफ्तार किये गये आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड के पूर्व प्रबंध निदेशक महेश अग्रवाल को बुधवार को कोलकाता महानगर स्थित एनआईए की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें ट्रांजिट रिमांड की अनुमति मिल गयी.

गौरतलब है कि महेश अग्रवाल को टेरर फंडिंग मामले में हाईकोर्ट द्वारा राहत दिये जाने से इनकार करने के बाद मंगलवार को एनआईए ने उस वक्त गिरफ्तार कर लिया था, जब वह कोलकाता स्थित अपने आवास से निकल रहे थे.

एनआईए की टीम बुधवार को कोलकाता से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद अग्रवाल को लेकर रांची पहुंची. En cas d’accident, de maladie, ou simplement parce que les années passent, il peut être nécessaire d’équiper votre intérieur avec du mobilier et des accessoires spécifiques au maintien à domicile. https://asgg.fr/ उन्हें 22 जनवरी तक एनआईए की रांची स्थित अदालत में पेश करना होगा. सूत्रों के अनुसार बुधवार की देर रात एनआईए की टीम कोलकाता से अग्रवाल को लेकर रांची पहुंची. इस मामले में अन्य दो आरोपियों कोयला ट्रांसपोर्टर अमित अग्रवाल उर्फ सोनू और विनीत अग्रवाल की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पायी है. महेश अग्रवाल समेत तीनों आरोपियों पर सीसीएल के आम्रपाली परियोजना से कोयला ट्रांसपोर्टिंग के लिए उग्रवादी संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी अथवा टीपीसी को फंड देने का आरोप है. एनआईए ने जांच के बाद इनकी सैलरी पिता के प्रमाण पाते हुए आरोपी बनाया है.

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

बकरीद को लेकर सिल्ली मुरी पुलिस ने संयुक्त रुप से फ्लैग मार्च निकाला

सिल्ली: सिल्ली थाना प्रभारी अजय कुमार ने लोगों को शांति पूर्वक पर्व मनाने की सलाह देते हुए किसी…