Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

अपराध

पड़ोसी ने मार-पिट कर किया घायल, सिर पर कराने पड़े 9 टाँके

रांची : सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के महादेव नगर, मधुकम निवासी 48 वर्षीय दशरथ लाल को उनके हीं पड़ोसी शंभु मोदी तथा पिंटू मोदी ने सिर तथा शरीर के अन्य अंगों पर लाठी से वार कर बुरी तरह से घायल कर दिया l इस घटना के बाद घायल दशरथ लाल को सदर थाना ले जाकर इलाज कराया गया, उन्हें सिर पर 9 टाँके लगवाने पड़े ।

घटना बुधवार शाम 5 बजे की है l दशरथ लाल जो अपने साइकल पर इटली बेचने का काम करते हैं उन्होंने बताया की वे अपने घर के बाहर बैठे हुए थेl तभी आरोपी शंभु मोदी तथा पिंटू मोदी उनके पास आये और पैसे की माँग करने लगे l मना करने पर वे उन्हें बुरी तरह से पिटने लगे l बचने के लिए जब वे खेत की तरफ भागे तो वहाँ जाकर भी आरोपियों ने बाँस से सिर पर तथा पीठ पर वार करने लगे l जीस कारण उनका सिर फट गया और खून बहने लगा l

आस पास के लोगों के बिरोध करने पर आरोपी वहाँ से फरार हो गए l बाद में दशरथ लाल को सदर अस्पताल ले जाकर इलाज कराया गया, जहाँ उनके सिर पर 9 टाँके लगे l इस मामले को लेकर स्थानीय थाने सुखदेव नगर में शिकायत दर्ज कर दी गई है l अब तक आरोपी नहीं पकड़े गए हैं l

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi