Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

अपराध

नक्सलियों ने की 23 से 25 नवंबर तक चार राज्यों में बंदी की घोषणा

रांची : एक करोड़ की इनामी नक्सली प्रशांत बस और उसकी पत्नी शिला मरांडी की गिरफ्तारी के बाद 15 नवंबर से 19 मार्च तक प्रतिशोध दिवस मनाने का ऐलान किया था। वहीं 20 नवंबर को भारत बंद बुलाया था।अब भाकपा-माओवादी की बिहार-झारखंड-उत्तरी छत्तीसगढ़-उत्तर प्रदेश सीमांत रिजनल कमेटी के प्रवक्ता मानस ने बयान जारी कर 23 से 25 नवंबर तक बिहार, झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ व उत्तर प्रदेश में बंद का एलान किया है।

आपको बता दें कि कल नक्सलियों ने भारत बंद के दौरान रेलवे लाइन को बाधित किया था।भाकपा माओवादियों के प्रतिरोध दिवस के आखिरी दिन भारत बंद के दौरान नक्सलियो ने शुक्रवार की आधी रात को धनबाद रेल मंडल के टोरी लातेहार रेलखंड के बीच रेल पटरियों को केनबम ब्लास्ट कर उड़ा दिया है। इस घटना में एक ट्रॉली भी डिरेल हो गई थी। साथ ही अप और डाउन रेल मार्ग बाधित हो गई थी। नक्सली ने दूसरी वारदात बम से रेलवे पटरी उखाड़ने का प्रयास किया था।

नक्सलियों ने शनिवार की सुबह लगभग सवा दो बजे चक्रधरपुर रेल मंडल के लोटा पहाड़ और सोनुवा स्टेशन के बीच अप एंव डाउन लाईन पर पोल संख्या 323/1-3, 323/2-4, 323/6 एवं 322/33a के पास रेलवे ट्रैक को बम लगाकर से उडा़ने की कोशिश किया, लेकिन वह बडी़ नुकसान पहुंचाने में सफल नहीं हुये। इस घटना में दोनों लाईन की पटरी के नीचे लगा सिमेंट का कुछ स्लिपर को नुकसान पहुंचा है।इस घटना के बाद राउरकेला-चक्रधरपुर रेल मार्ग पर घटना के बाद से हीं ट्रेनों व मालगाडी़ का परिचालन ठप हो गया है।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi