मुखिया के पति की भुजाली से मारकर हत्या।

अरविंद विश्वकर्मा/सिल्ली: सिल्ली प्रखंड अंतर्गत गोड़ाडीह पंचायत के मुखिया सावन देवी के पति पुर्व पंचायत समिति श्रवण कुमार मुंडा (35) का मंगलवार को गांव के एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दिया। वहीं मुखिया सावन देवी को भी घायल कर दिया।


जानकारी के अनुसार यह घटना दोपहर लगभग 1 बजे की है। सिल्ली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रांची रिम्स भेज दिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी फरार है आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है। सिल्ली थाना प्रभारी आकाशदीप ने बताया कि श्रवण कुमार मुंडा घर के पास ही स्थित एक तालाब की ओर शौच के लिए गया था इसी दौरन गांव के रवीद्र मुंडा ने उसके शरीर पर चाकू से कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इससे पुर्व हमलावर मुखिया के घर पहुचा था जहां उसने हमला कर मुखिया को भी जख्मी कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मुखिया सावन देवी एवं श्रवण मुंडा को सिल्ली के सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों के द्वारा श्रवण मुंडा को मृत घोषित कर दिया। वहीं सावन देवी का प्राथमिक उपचार कर उसे घर भेज दिया। पुलिस ने बताया कि छापामारी जारी है आरोपी जल्दी ही पुलिस के गिरफ्त में होगा।

सिल्ली प्रखंड के मुखिया संघ द्वारा सिल्ली थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए अपराधी को जल्द से जल्द पकड़ने की एवं कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की ।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

ईचागढ़ विधायक सबिता महतो को आईसीटी स्कूल समन्वयकों ने सौंपा ज्ञांपन

रांची : आईसीटी स्कूल समन्वयक (अनुबंध कर्मी) अपने मुख्य मांगों को लेकर आज ईचागढ़ MLA सबिता महतो जी…