Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

ताजा खबरे

विधायक सुदेश कुमार महतो ने कहा कैथ लैब का खुलना सिल्ली के लिये वरदान साबित होगा

सिल्ली:- सिंगपुर नर्सिंग होम में कैथ लैब मशीन का उद्घाटन गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी गोमिया विधायक लंबोदर महतो एवं स्थानीय विधायक सुदेश कुमार महतो ने शिलापट्ट अनावरण कर एवं फीता काटकर किया गया ।

वही गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस ग्रामीण सुदूर क्षेत्र में नर्सिंग होम के द्वारा लोगों को सारी सुविधाएं मिल रही है लोग रांची इलाज करने के लिए जाते थे वही सुविधा इस नर्सिंग होम के द्वारा दिया जा रहा है सबसे बड़ी बात है कि आयुष्मान कार्ड के द्वारा लोगों को इलाज आसानी से हो पा रहा है।

वही गोमिया विधायक लंबोदर महतो ने भी संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीणों को एक ही नर्सिंग होम में सारी बीमारियों का इलाज हो जाना अहम भूमिका रखती है इस क्षेत्र के लिए सिंगपुर नर्सिंग होम का योगदान सराहनीय है नर्सिंग होम के निर्देशक डॉ रमनेश प्रसाद को मैं धन्यवाद देता हूं कि दिन प्रतिदिन बीमारियों से लड़ने के लिए एक से बढ़कर एक विशेषज्ञ डॉक्टर एवं मशीन लगाया जा रहा है जिससे ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सके।

दूसरी और स्थानीय विधायक सुदेश कुमार महतो ने कहा कि सिल्ली में सरकारी अस्पताल है जहां लोगों को सुविधा मिलती है मगर दूसरा स्थान सिंगपुर नर्सिंग होम का क्षेत्र में होना बहुत बड़ा महत्व रखता है हम चाहेंगे कि ग्रामीणों का इलाज बेहतर हो और आपके द्वारा मशीन की सारी सुविधाएं जो दिया जाता है उसे और आगे बढ़ाने की जरूरत है ताकि लोग रांची आने-जाने से बच सके । ज्यादातर मृत्यु मरीजों की हाड अटैक से होती है इस मशीन के द्वारा हार्ड के मरीजों का इलाज हो सकेगा इस क्षेत्र में हाड अटैक का मरीजों का इलाज रांची रिम्स छोड़कर और कहीं नहीं था आज का दिन यहां के ग्रामीणों के लिए बहुमूल्य है।

अंत में नर्सिंग होम के निर्देशक डॉ रमेश प्रसाद ने आए हुए अतिथियों को धन्यवाद दिया।

इस मौके पर वीना चौधरी उप प्रमुख आरती देवी मुखिया सीमा कुमारी सुनील सिंह जयपाल सिंह पुष्पा देवी रत्नेश प्रसाद, प्रकाश महतो, गोपाल महतो ,विकास महतो ,नीतू देवी, संतोष कुमार, दिनेश कुमार महतो, संदीप कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi