Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

मनोरंजन राजनीति विकास शिक्षा

मांडर विधायक ने विद्यालय में बच्चों को मिड डे मिल न मिल पाने पर की त्वरित कारवाई।

रांची//मांडर : मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने मांडर प्रखंड अंतर्गत करगे पंचायत के विभिन्न गाँवो का भ्रमण किया।


इसके तहत उन्होंने 1फरवरी को हातमा स्थित राजकीय कृत प्राथमिक विधालय का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान विधायक ने कई कमियां पाई। विद्यालय में बीते एक माह से राशन नही मिलने के कारण बच्चों को मिड डे मिल नहीं मिला है। ग्रामीणों द्वारा मदद किए जाने पर बच्चों को मिड डे मिल पा रहा है। यह जानकारी ग्रामीणों द्वारा विधायक को दी गई। विधायक पदाधिकारी से बात करके जानकारी ली तथा अगले दिन से स्कूल को राशन तथा बच्चों को मिड डे मिलने का आश्वासन दिया।


इसके साथ हीं उन्होंने पूरे स्कूल का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण मे विभिन्न चीजों की कमिया व गड़बड़ियां पाई-


१) ग्रामीणों के अनुसार 3-4 पहले यहां बच्चों की संख्या 200 -300 तक थीं पर आज सिर्फ 45 है।
२) प्रति 50 बच्चों पर एक शिक्षक होना चाहिए लेकिन यहाँ 45 बच्चों मे 3 हीं शिक्षक है।
३) ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय मे अच्छी पढ़ाई नही होने के कारण बच्चे कम होते जा रहे हैं।
४) बिना प्रबधन समिति के अनुमति के स्कूल प्राचार्य ने अभिभावक से बच्चों के बेल्ट व टाई के लिए 50-50 रूपए लिया जा रहा है।


विधायक नेहा शिल्पी तिर्की ने ब्लॉक एजुकेशन ऑफिस से विभिन्न चीज़ो को लेकर त्वरित कारवाई करने के लिए कह-
१) इस स्कूल मे किसी कारण से प्राचार्य का डिप्टेसन हुआ था, वो समस्या पुरा होने के बाजूद ये यहां तक कैसे है? जल्द हटाने का निर्देश दिया।
२) प्राचार्य के बैंक अकाउंट का लेन-देन का पुरा डिटेल जल्द उपलब्ध कराने को कहा।।
३) बिना प्रबंधन समिति के अनुमति के बच्चों से किसी भी प्रकार के शुल्क की मांग न की जाय।
४) स्कूल मे 45 बच्चे होने के बाजूद कैसे यहाँ पर तीन टीचर है।। एवं अन्य मुद्दे।

विधायक ग्रामीणों से भी मिली उनकी समस्याओ को सुना, कुछ समस्याओ का सरकारी पदाधिकारियों से बात करके निदान कराया।

विधायक ग्राम नवा टोली एवं रेंगे टोली का भी भ्रमण कर ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओ से अवगत हुए, साथ ही ग्रामीणों को भी सरकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी दिया।।
भ्रमण के दौरान ग्रामीणों एवं कार्यक्रताओ द्वारा पता चला कि पार्टी कार्यकर्ता सह पारा शिक्षक विरसा उरांव कई महीने से विभिन्न बीमारियों से ग्रसित थे, कल उनका देहांत हो गया।। विधायक शिल्पी नेहा तिर्की तुरंत मृतक के आवास पहुंची, मृतक के परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया, आर्थिक मदद के तौर पर कुछ सहयोग राशि दिया, साथ ही डीलर से कहकर राशन की व्यवस्था कर दिया। और भविष्य मे हर सम्भो मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।।
मौक़े पर विधायक प्रतिनिधि नसीम अंसारी, जुअल मिंज, समशुल अंसारी, जावेद अंसारी एवं अन्य उपस्थित रहे।।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi