लापता व्यक्ति का शव कुएं से बरामद, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया रिम्स

रांची : चांहो थाना क्षेत्र के करकट पंचायत में आज 55 वर्षीय एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार शत्रुधन महतो पिछले शनिवार को ही अपने घर से निकला था। तभी से घर वाले व ग्रामीण उन्हें ढूंढने में जुटे थे। आज सुबह ग्रामीणों के द्वारा गांव के कुएं में एक शव होने की सूचना मिली। जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने चान्हो थाने को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि किसी ने हत्या कर उसके शव को कुएं में फेंक दिया हालांकि पुलिस इस मामले को लेकर जांच कर रही है। लेकिन पुलिस कुछ भी बोलने से इंकार कर रही है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले की सही जानकारी मिल पाएगी।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

पुलिस और पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के दस्ते के साथ हुआ मुठभेड़, सर्च अभियान जारी

चाईबासा : गुदड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस की मुठभेड़ PLFI उग्रवादी संगठन के वांछित सुप्रीमो दिनेश गोप के…
Read More

50 लाख रुपये नगद,ढेड़ करोड़ रुपये के गहने की चोरी,मकान मालिक सपरिवार गए थे सिंगापुर,दिल्ली और हरिद्वार घूमने……

जमशेदपुर : झारखण्ड के पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत जमशेदपुर के साकची मुस्लिम बस्ती मजार के पास रहने वाले…
Read More

अज्ञात अपराधियों ने हिंदपीढ़ी में यूवक की गोली मारकर की हत्या

रांची : अपराधी बेखौफ होकर आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। अपराधियों ने हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में…
Read More

रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप को दैनिक समान मुहैया कराने में आठ लोग गिरफ्तार

रांची : पुलिस को पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश…