शराब और पान गुटखे की दुकानो को अविलंब बंद करवाने की मांग को लेकर बैठक !!

रांची- राजधानी रांची में शिक्षण संस्थानों और धार्मिक स्थलों के सौ मीटर के दायरे में खुली शराब और पान गुटखे की दुकानो को अविलंब बंद करवाने की मांग को लेकर झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कला एवं संस्कृति विभाग की चेयरमैन अंशु तिवारी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने रांची एसएसपी किशोर कौशल से मिले। ज्ञापन सौंपकर अंशु तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा कि राजधानी रांची के कई इलाकों में नियमो का उल्लंघन करते हुए शराब तथा गुटखे जैसे नशीले पदार्थों की बिक्री की जा रही है। धार्मिक स्थल तथा शैक्षणिक संस्थानों के आस-पास नशीले पदार्थों की बिक्री के वजह से शहर के छात्रों और स्थानीय नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं को अक्सर छेड़खानी का शिकार होना पड़ता है। आपराधिक घटनाओं में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसलिए युवा कांग्रेस मांग करती है कि ऐसे दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई करते हुए दुकानों को अविलंब बंद करवाया जाए। अन्यथा युवा कांग्रेस सड़क पर उतरने को मजबूर हो जाएगी । उन्होंने यह भी कहा कि जल्द युवा कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल रांची के उपायुक्त से मिलकर इस मामले से उन्हें अवगत कराएगी।

रांची के एसएसपी किशोर कौशल ने भी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि जल्द दुकानदारों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस बैठक में मुख्य रूप से रांची महानगर युवा कांग्रेस कला एवं संस्कृति विभाग के अध्यक्ष अभिशान्त गौरव, रांची जिला महासचिव चांदनी सिंह, हटिया विधानसभा उपाध्यक्ष अंकित सिंह, अपराजिता रानी, रणवीर सिंह, कविश आदि शामिल हुए।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

गिरिडीह वॉटरफाल और जमुआ में मिला दो शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप !!

गिरिडीह –  गिरिडीह में सोमवार को युवक और नाबालिग के संदिग्ध हत्या से जुड़ा दो मामला सामने आया।…
Read More

मोराबादी गोली कांड : डेढ़ दर्जन संदिग्ध हिरासत में, रांची में ही छिपा है सोनू शर्मा

रांची : लालपुर थाना क्षेत्र स्थित मोरहाबादी में गुरुवार की दोपहर हुए गैगवार में पुलिस कई संदिग्ध आरोपी…
Read More

खूंटी के कर्रा में पेड़ से लटकता मिला शव, पोस्टमॉर्टेम के लिए भेजा गया सदर अस्पताल

खूंटी : जिले के कर्रा थाना क्षेत्र के जुलजुला गाँव के समीप एक बरगद के पेड़ में रस्सी…