मेयर आशा लकड़ा ने विभिन्न वार्ड के सड़कों का किया शिलान्यास

रांची : शक्रवार को मेयर डॉ. आशा लकड़ा ने रांची नगर निगम क्षेत्र में तीन योजनाओं का शिलान्यास किया।इस क्रम में उन्होंने वार्ड-36 में जगन्नाथ बिहार स्थित न्यू पुंदाग रोड नंबर-9 में पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

उन्होंने बताया कि 21.90 लाख रुपये की लागत से पीसीसी सड़क का निर्माण होगा। इधर, अपरिहार्य कारणों से मेयर वार्ड-47 में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाई। स्थानीय पार्षद श्रीमती कविता सांगा ने दो योजनाओं का शिलान्यास किया। वार्ड-47 के
जोरार दिविन नगर में 57.97 लाख रुपये की लागत से पीसीसी सड़क का निर्माण होगा। इसके अलावा पुरुलिया रोड नामकुम से पाहन टोली होते हुए वार्ड कार्यालय तक 53 लाख 86 हजार दो सौ रुपये की लागत से पीसीसी सड़क का निर्माण होगा।

मेयर डॉ. आशा लकड़ा ने कहा कि रांची नगर निगम क्षेत्र में सड़क व नाली निर्माण से संबंधित योजनाओं का शिलान्यास किया रहा है। संवेदक गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करें। साथ ही अभियंत्रण शाखा के अधिकारी समय-समय पर संबंधित कार्यों की मॉनिटरिंग करते रहे, ताकि सड़क व नाली निर्माण से संबंधित कार्यों की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी न हो।

इस अवसर पर वार्ड 36 में स्थानीय हटिया विधायक श्री नवीन रांची नगर निगम के उप महापौर श्री संजीव विजयवर्गीय एंव वार्ड 36 के पार्षद श्रीमती सविता कुजूर मौजूद थे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

मुख्यमंत्री को सहायक पुलिसकर्मियों ने किया आमंत्रित, कहा- साथ में भोजन कर सीएम महसूस करें दर्द

रांची : मोराबादी मैदान में सहायक पुलिस कर्मियों का अनिश्चितकालीन धरना का आज सातवां दिन है। सहायक पुलिस…
Read More

सिल्ली वासियों एवं छात्र-छात्राओं के लिए कई महत्वपूर्ण तोहफा दे गया गूँज महोत्सव 2022

सिल्ली: गूँज महोत्सव एक कला संस्कृति मंच ही नहीं बल्कि सामुहिकता का परिचय देकर बहुउद्देशीय योजनाओं को धरातल…
Read More

हजारीबाग एस पी मनोज रतन ने स्वयं रक्तदान को लोगों को किया इस ओर प्रेरित

हजारीबाग: थैलेसीमिया डे के उपलक्ष्य में झारखंड पुलिस अकादमी के प्रांगण में मणि त्रिविधा शंकर एजूकेशनल चेरिटेबल ट्रस्ट…