चंपाई सोरेन समेत झामुमो के अनेक विधायक आज भाजपा में हो सकते हैं शामील, झारखण्ड मे राजनीति पारा गर्म।

झारखंड : झारखंड की राजनीति में भारी हलचल मची हुई है. पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और झामुमो के छह विधायक आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में सदस्यता ग्रहण करने वाले हैं. सभी विधायक कोलकाता की फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे हैं.
सूचना के अनुसार, चंपाई सोरेन के साथ दशरथ गगराई, रामदास सोरेन, चमरा लिंडा, लोबिन हेंब्रम, और समीर मोहंती सहित विधायकों के शामील होने की खबरें हैं. वे पहले जमशेदपुर से कोलकाता गए थे और फिर असम जाने की योजना थी. इस घटनाक्रम के बाद, चंपाई सोरेन के भाजपा में शामिल होने की अटकलें जोर पकड़ रही है।

झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन विधायकों के साथ दिल्ली पहुचे है। ऐसी खबर है कि उनके साथ JMM के 3 विधायक भी हैं, जो बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं है। वो 12 बजे तक दिल्ली पहुंचें हैं।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like