Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

अन्य खबर अपराध देश प्रशासन राजनीति

अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कोर्ट में हाजिर नहीं हुए राहुल गांधी.

दिल्ली : तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में शनिवार को एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में सुनवाई हुई।

मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट के समन के बावजूद राहुल गांधी के उपस्थित नहीं होने पर पर शिकायतकर्ता के वकील ने उनके खिलाफ वारंट जारी करने का अनुरोध किया।

एमपी-एमएलए कोर्ट में आज मामले की सुनवाई हुई। कोर्ट में सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता के अधिवक्ता ने अदालत से अनुरोध किया कि समन के बावजूद राहुल गांधी पक्ष नहीं रख रहे हैं।

इसलिए उनके खिलाफ वारंट जारी किया जाए। शिकायतकर्ता के वकील ने कहा कि मामले में अदालत ने पिछले महीने समन जारी किया था। इसके बावजूद अदालत में राहुल गांधी की ओर से पक्ष नहीं रखा जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में आयोजित अधिवेशन में भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi