Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

अपराध

लोहरदगा पुलिस और सीआरपीएफ संयुक्त रूप से चला रहे अभियान, इलाके में किया कैंप

लोहरदगा : सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के दुन्दरू चपाल में कल हुई पुलिस की भाकपा माओवादी प्रतिबंधित नक्सली संगठन के साथ मुढ़भेड़ के बाद पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से इलाके में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। क्षेत्र में कैंप कर लगातार सर्च अभियान चला रही है। कल सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के दुन्दरू चपाल के जंगलों में पुलिस और माओवादियों के गोलीबारी शुरू हो गई थी, दोनो ओर से कई राउंड गोलियां चली, इस गोलीबारी में किसी प्रकार की किसी की हताहत होने की सूचना नही है।

वहीं भाकपा माओवादी के शीर्ष कमांडर रविंद्र गंझू के दस्ते का इस इलाके में ठहरने की सूचना पर पुलिस ने इलाके में अभियान चलाया था और गोलीबारी हुई, पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगलों में चले गए। वही इलाके में अब भी पुलिस का लगातार सर्च अभियान जारी है। वही इसकी पुष्टि लोहरदगा पुलिस अधीक्षक प्रियंका मीना ने की, उन्होंने ने कहा सर्च अभियान जारी है, किसी प्रकार से कोई हताहत नही हुई है, अभी कुछ भी बोलना जल्दबाजी होगी।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi