अफीम छोड़कर गांवों में अब चना उगा रहे किसान, खुंटी पुलिस के जागरुकता अभियान का असर !!

रांची-  अफीम और उग्रवाद के लिए बदनाम खूंटी में लोग अब जागरुक हो रहे है. अफीम की खेती छोड़ लोग पारंपरिक और नकदी फसलों की तरफ रुख कर रहे हैं. पहले जिन गांवो में अफीम लहलहाती थी, वहां अब चने लहलहाती नजर आयेगी. खुंटी पुलिस द्वारा लोगों को अफीम खेती को लेकर जागरुकता अभियान अब सफल होती नजर आ रही है. लोग अब खुद से अफीम नष्ट कर फसल उगाने में जुटे है. इसका उदाहरण है अड़की थाना क्षेत्र स्थित बांधगड़ा और हारुमल गांव जहां लोग पुलिस के जागरुकता अभियान से प्रेरित होकर खुद अफीम के फसल को नष्ट कर चना बो रहे है. इस शुरुवात का असर अब अगल बगल के खेतो में भी देखने को मिलने लगा है. अगल-बगल के खेत वाले भी खेत में लगे अवैध अफीम की खेती को भी नष्ट किया जा रहा है, ग्रामीण बचे हुए खेतो में लगे अवैध अफीम नष्ट कर चने की खेती की तैयारी में है.

फसलो की तरफ रुख कर रहे किसान-

खुंटी जिले के कई गांव नशीली खेती के लिए बदनाम था, लेकिन आज इन्हीं खेतों में चना जैसी फसल लहलहा रही है. यहां के किसानों ने अफीम की खेती छोड़ फसलों की तरफ भी रुख किया है. खुंटी जिले के कई इलाके में अफीम की अवैध खेती की जाती है. लेकिन जिला के पुलिस प्रशासन ने भी अफीम की अवैध खेती के खिलाफ नीतिगत तरीके से काम रही है, जिसके परिणामस्वरूप लोग खुद अफीम की खेती छोड़ अन्य फसलो का दामन थाम रहे है. जिले में अफीम की खेती की सूचना एकत्रित कर क्रमवार उसे नष्ट करने की जा रही है, इसके लिए कई टीम बनायी गयी है. जो लगातार इलाके के अफीम की खेती को चिन्हित कर नष्ट करने का काम कर रही है. वही दूसरी तरफ पुलिस की एक टीम लगातार लोगों को जागरुक करने में जुटी है. जिसका परिणाम है कि लोग खुद से फसल नष्ट कर अन्य फसलो में रुचि ले रहे है. पिछले कई सालों के मुकाबले इस साल कम मात्रा में अफीम की खेती की गयी है. कई ऐसे पंचायत है जहां एक भी अफीम की खेती नही की गयी है.

पुलिस लगातार इलाके में चला रही जागरुकता अभियानः- एसपी

खुंटी एसपी अमन कुमार ने बताया कि खुंटी जिले के विभिन्न इलाको में पुलिस टीम लगातार अफीम को लेकर जागरूकता अभियान चला रही है. जागरुकता अभियान के दौरान ग्रामीणों को अफीम की खेती का दुष्परिणाम एवं कानूनी जानकारी दी जाती है.  उपस्थित ग्रामीणों समझाया जाता है कि अफीम एवं पोस्ता की खेती ना करें. इससे काफी नुकसान होता है. कानून में इसकी कड़ी सजा का प्रावधान है. इस अभियान का सकारात्मक असर अब दिख रहा है, लोग अब खुद खेती नष्ट कर अन्य फसल लगाने में रुचि लेने लगे है.

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

स्टार फेस ऑफ इंडिया में विजेता विक्रम सिंह राठौर तथा परसोना मिसेज इंडिया प्रतिभागी रश्मि बेसरा हुए सम्मानित

रांची: विक्रम सिंह राठौर ने हाल में ही स्टार फेस ऑफ इंडिया में विजेता होकर अपना और पूरे…
Read More

02 जन वितरण प्रणाली दुकानदारों का लाइसेंस सस्पेंड,6 पीडीएस डीलर को किया गया शोकॉज़

दिनांक 10 मार्च 2023 को दुकान के औचक निरीक्षण के क्रम में अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई निलंबित…
Read More

केदारनाथ में हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश, हादसे में 7 तीर्थ यात्रियों की मौत, सरकार ने दिये जांच के आदेश.

केदारनाथ- केदारनाथ में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में पायलट सहित सात लोगों की मौत हो…