पुंदाग में देर रात चली गोली, यूवक की मौत

रांची : राजधानी रांची के पुंदाग थाना क्षेत्र स्थित दीपा टोली में देर रात को अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में 11:00 बजे रात को रिम्स अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक का नाम जैद अंसारी है। अपराधियों ने मृतक जैद अंसारी को सीने में गोली मारी थी। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की प्रयास कर रही है कि आखिर जैद अंसारी की हत्या किसने की है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

जालसाजी कर जमीन निबंधन करानेवालों पर कोतवाली में दर्ज होगी प्राथमिकी, निबंधन होगा रद्द

रांची : जालसाजी कर जमीन की रजिस्ट्री कराने वालों पर कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. ऐसे…