कांके गोलीकांड : पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, शूटर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

रांची : कांके थाना क्षेत्र स्थित प्रेम नगर में 12 तारीख को दिनदहाड़े तीन अपराधियों ने जमीन कारोबारी अनिल सिंह मुंडा को गोली मारकर घायल कर दिया था। इस घटना की सूचना मिलने के बाद रांची एसएसपी सुरेंद्र झा ने टीम गठित कर मामले की जांच करने का निर्देश दिया था। पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुए इस मामले में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है गिरफ्तार आरोपी का नाम मुकेश कुजूर है और उसके ऊपर कांके थाना में ही पांच अलग-अलग मामलों में एफआईआर दर्ज है।

गिरफ्तार आरोपी मुकेश कुजूर ने पुलिस को बताया कि जमीन विवाद में ही जमीन कारोबारी अनिल सिंह मुंडा पर गोली चलाया गया है। एक जमीन को लेकर अनिल सिंह मुंडा के साथ कई दिनों से विवाद चल रहा था। उसके बावजूद जमीन कारोबारी अनिल सिंह मुंडा अपना वर्चस्व नहीं खोना चाहते थे। जमीन विवाद को लेकर ही सुपारी देकर जमीन कारोबारी अनिल समुंडा पर गोली चलाया गया। हालांकि इस मामले में फिलहाल सभी शूटर पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि शूटरों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है और जल्द ही इस मामले में संलिप्त सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

लातेहार नक्सल घटना – अप लाइन पर परिचालन हुआ शुरू, डाउन लाइन पर भी होगा शुरू

लातेहार : एक करोड़ की इनामी नक्सली प्रशांत बोस और उसकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी के बाद…
Read More

अफीम छोड़कर गांवों में अब चना उगा रहे किसान, खुंटी पुलिस के जागरुकता अभियान का असर !!

रांची-  अफीम और उग्रवाद के लिए बदनाम खूंटी में लोग अब जागरुक हो रहे है. अफीम की खेती…
Read More

सीएम के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा व मंत्री आलमगीर आलम को क्लीनचिट देने वाले डीएसपी प्रमोद मिश्रा से आज ईडी करेगी पूछताछ !!

रांची- इडी की टीम आज डीएसपी प्रमोद मिश्र से पूछताछ करेगी। प्रमोद मिश्र सीएम के विधायक प्रतिनिधि पंकज…
Read More

गैंगस्टर अमन साहू और सुजीत सिन्हा के नाम पर रंगदारी मांगने वाले तीन गिरफ्तार

रांची : गैंगस्टर अमन साहू और सुजीत सिन्हा के नाम पर रंगदारी मांगने का सिलसिला जारी है। बीते…